{"_id":"66e34d391b4613fb0c0f33e4","slug":"dead-body-found-in-canal-hands-legs-and-neck-tied-along-with-injury-marks-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-122252-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नहर से मिला शव, हाथ-पांव व गला बंधा होने के साथ-साथ चोट के भी निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नहर से मिला शव, हाथ-पांव व गला बंधा होने के साथ-साथ चोट के भी निशान
Fri, 13 Sep 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
नहर से मिले शव को बाहर निकालते हुए सहारा रेसक्यू टीम।
टोहाना(फतेहाबाद)। भाटिया नगर के रास्ते दमकोरा रोड पर जाने वाली नहर से बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सहारा रेस्क्यू टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है तथा सूचना आस-पास के थानों में भेज दी है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है। हाथ, पांव व गले पर कपड़ा बंधा हुआ था जबकि हाथ व पांव पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने सहारा रेस्क्यू टीम के प्रमुख नवजोत सिंह के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवजोत सिंह ने बताया कि वह जिला उपायुक्त द्वारा बनाई गई एसपीसीए का सदस्य है तथा सहारा रेस्क्यू टीम का प्रधान है। बुधवार को शाम करीब 5 बजे वह दमकोरा नहर के साथ बनी सड़क से गांव दमकोरा की तरफ जा रहा था तो उसने नहर में शव देखा, जिसके बाद सूचना डायल 112 टीम को दी गई। उसने बताया कि पुलिस मौके पर आई और उनकी सहायता से शव को बाहर निकाला गया। शव पर कोई कपड़ा नहीं था, लेकिन मुंह साफे से बंधा हुआ था। शव के दोनों हाथ काले रंग के कपड़े व पांव लाल रंग के प्लास्टिक के कट्टे से बंधे थे। हाथों में भी कपड़ा फंसा हुआ था। उसने बताया कि शव के दाहिने पैर की नली पर नुकीले हथियार से चोट हैं तथा कंधे पर चोट के निशान हैं। उसने कहा कि शव सिख व्यक्ति का है, शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या करके सबूत मिटाने व शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से नहर में डाला गया है।
नहर से शव बरामद हुआ है। नवजोत के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। इसकी सूचना आस-पास के थानों में भी दे दी है।
विज्ञापन
-प्रहलाद सिंह, शहर थाना प्रभारी टोहाना।