{"_id":"57717d0e4f1c1b8e1279b66d","slug":"loot-shiv-chowk-delar-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव चौक में डीलर से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव चौक में डीलर से लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
मौके का निरीक्षण करते एएसपी और डीएसपी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार शिव चौक में सोमवार देर शाम तकरीबन पौने आठ बजे दो-तीन अज्ञात बदमाश एयरटेल के स्थानीय डीलर सुनील के कार्यालय में घुसकर पिस्तौल की नोंक पर उससे लगभग दो से तीन लाख रुपये लूटकर ले गए। बताया गया है कि बदमाशों ने दुकान के मालिक सुनील के साथ मारपीट भी की और उसके सिर पर पिस्तौल का बट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद उसे रस्सी से बांध कर दुकान के एक कोने में गिरा दिया और अलमारी में रखा सारा कैश ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी गंगाराम पूनिया, डीएसपी गुरदयाल एवं सिटी एसएचओ हरबंस लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच दुकानदार सुनील को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
एयरटेल के स्थानीय डीलर सुनील कुमार ने शिव चौक में बने एक कॉम्पलेक्स की प्रथम मंजिल पर एक दुकान में कार्यालय बना रखा है। कार्यालय में रोजाना शाम को शहर भर के मोबाइल विक्रेताओं से इकट्ठा हुआ कैश उसके पास जमा होता है, जिसे अगले दिन बैंक में जमा करवाया जाता है। सोमवार शाम को भी सुनील अपने कार्यालय में बैठकर कैश मिला रहा था कि इस बीच दो-तीन बदमाश दफ्तर में अचानक घुसे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में उसे पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया और अलमारी का लॉकर तोड़कर सारा कैश साथ ले गए।
विज्ञापन
एएसपी गंगा राम पूनियां की मानें तो ऐसा हो सकता है कि बदमाशों ने हमले से पहले जगह की पूरी रेकी की हो, क्योंकि इस पूरे कॉम्पलेक्स में यही सिर्फ एक दुकान किराए पर है, बाकी सभी दुकानें खाली हैं। ऐसे में अपराधियों को इस बात का अंदाजा होगा कि वारदात करते समय भी आसपास कोई मौजूद नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी पीड़ित दुकानदार का उपचार चल रहा है, उससे बात करने के बाद ही इस बारे में खुलकर कुछ कहा जा सकेगा।