{"_id":"58a5eee64f1c1b5833d87863","slug":"father-after-fall-canal-two-sons-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के बाद नहर में गिरे दोनों बच्चों के शव भी मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के बाद नहर में गिरे दोनों बच्चों के शव भी मिले
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ढिंगसरा से 10 फरवरी शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो बच्चों सहित गायब पिता का शव मिलने के बाद वीरवार सुबह दोनों बच्चों के शव बनमंदोरी हेड पर बरामद कर लिए गए। पुलिस ने ढिंगसरा निवासी कर्ण (10) और मनजीत (8) के शव बनमंदोरी हेड से बरामद कर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया।
गौरतलब है कि ढिंगसरा निवासी सत्यप्रकाश (32) पुत्र मनीराम अपने दो पुत्र कर्ण और मनजीत को साथ लेकर 10 फरवरी की शाम गांव के साथ लगते एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने की बात कहकर घर से निकला था। तीनों बाप-बेटे बाइक से घर से जाने के बाद देर रात तक जब नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसकी बाइक फतेहाबाद रोड से करीब तीन किमी दूर नहर की पटरी पर मिली। इसलिए परिजनों व ग्रामीणों ने बच्चों सहित नहर में गिरने का अंदेशा लगाकर कर उसकी नहर में जाल बिछा कर लगातार खोजबीन शुरू कर दी थी। इस खोजबीन में बुधवार को सत्यप्रकाश का शव नहराणा हेड से बरामद किया गया। वहीं वीरवार को दोनों बच्चों के शव भी बनमंदोरी हेड से मिल गए।