फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Medical operator stabbed to death at Tehsil Chowk

फतेहाबाद: दिनदहाड़े दवा विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद आधे घंटे तक सड़क पर ही औंधे मुंह पड़ा रहा

Sat, 30 Sep 2023 04:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 04:38 PM IST
सार

युवक वारदात के बाद आधे घंटे तक सड़क पर ही औंधे मुंह पड़ा रहा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। यश की भाटिया कॉलोनी में दवा की दुकान थी। दोपहर को खाना खाने घर आया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Fatehabad: Medical operator stabbed to death at Tehsil Chowk
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के पुरानी तहसील चौक के पास ही मोहल्ला रामनिवास में शनिवार की दोपहर दवा विक्रेता यश की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात के बाद दवा विक्रेता करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही औंधे मुंह पड़ा रहा।

विज्ञापन


बाद में लोगों ने उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन आए और ई-रिक्शा में डालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर, तब तक वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पुरानी तहसील चौक स्थित रामनिवास मोहल्ला निवासी रामलाल के बेटे यश (24) ने एक साल पहले ही भाटिया कॉलोनी में कान्हा मेडिकल हॉल के नाम से दुकान खोली थी। वह प्रतिदिन की तरह अपनी स्कूटी से दुकान से दोपहर घर खाना खाने के लिए जा रहा था। तहसील चौक में ही उसके पिता की इलेक्ट्रीशियन की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने पिता की दुकान पर रुक गया। उसी समय उसका दोस्त मिल गया, वह अपने दोस्त की किराने की दुकान पर उससे बात करने लग गया। यश ने अपने पिता से कहा कि वह स्कूटी लेकर घर चले जाएं, वह बाद में आता है। इसके बाद वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था।

दोपहर करीब 3.30 बजे रामनिवास मोहल्ला की सड़क के सामने ही हमलावर ने यश को चाकू मार दिया और वहां पर औंधे मुंह गिर गया। यश के पेट व साइड में चाकू मारे गए हैं और उसका काफी खून निकल गया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देखकर मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो बहनों का इकलौता भाई था यश
यश की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। यश के पड़ोसियों ने बताया कि यश काफी सीधा साधा युवक था। वह हर साल कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार भी जाता था।

वारदात से पहले दुकान में हुआ था झगड़ा
वहीं, भाटिया कॉलोनी के कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार को दो-तीन युवक यश की दुकान में आए थे और उससे किसी बात पर झगड़ा किया था। ऊंची आवाज के कारण काफी शोर मचा हुआ था। इसके बाद ही यश अपनी दुकान का शटर नीचे गिराकर अपने घर की ओर निकल गया था। पुलिस इसी पहलू को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने वारदात स्थल व भाटिया कॉलोनी में सीसीटीवी की फुटेज जांची है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए सुबूत जुटाए हैं।


दवा विक्रेता यश की चाकू मारकर हत्या की गई है। अभी तक यश पर हमला करने वालों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हमारी टीमें जांच में जुट गई हैं। -महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed