{"_id":"577563cc4f1c1b797179aaa2","slug":"civil-hospital-ex-serpanch-miss-behave-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिविल अस्पताल में पूर्व सरपंच के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल अस्पताल में पूर्व सरपंच के साथ छेड़छाड़
fatehabad
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में गुरुवार को सुबह नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर एक युवक ने भीड़ का फायदा उठाते हुए गांव सिरढ़ान की पूर्व सरपंच के साथ छेड़छाड़ कर दी। मौके पर मौजूद लोगों और पीड़ित महिला ने युवक की जमकर धुनाई की। महिला युवक को पीटते हुए चौकी तक ले गई। अस्पताल चौकी इंचार्ज राजाराम ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी युवक की पहचान भट्टू निवासी सेठीराम के रूप में हुई है।
अस्पताल में पुलिस को शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि वह बुधवार को आंखों के डॉक्टर दिखाने के लिए आई थी। बुधवार को बारी न आने के कारण गुरुवार को दोबारा आई। आरोप है कि सुबह डॉक्टर के कमरे के बाहर खड़ी होकर बारी का इंतजार कर रही थी। आरोपी युवक ने पहले धक्का-मुक्की की। जब उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। घटना के बाद महिला ने शोर मचा दिया और आरोपी युवक को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी जमकर पिटाई की और उसके बाद आरोपी युवक को घसीटते हुए अस्पताल की चौकी में ले गए। जहां से युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बहनजी माफ कर दो:
आरोपी युवक को जब अस्पताल की चौकी में ले गए, तो युवक महिला को बहन जी बहन जी कहकर माफी मांगता रहा, लेकिन महिला कार्रवाई पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पांच बच्चों का बाप है। महिला के शिकायत देने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत आई है। महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुष्पा सिहाग
महिला थाना प्रभारी