फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रात को बदमाश ने की स्नेचिंग, सुबह पुलिस ने कर लिया काबू

रात को बदमाश ने की स्नेचिंग, सुबह पुलिस ने कर लिया काबू

Sat, 30 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
रात को बदमाश ने की स्नेचिंग, सुबह पुलिस ने कर लिया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। इस बार स्नेचिंग के एक मामले में शहर पुलिस ने महज कुछेक घंटों में ही आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। वीरवार रात धर्मशाला रोड़ पर ओबीसी बैंक के पास एक बदमाश ने महिला का पर्स छीन लिया था और फरार हो गया था। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा था। पर्स में एक सोने की चेन व नकदी बताई गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपने सुरागों की मदद से करीब 18 घंटे बाद पुलिस ने मामले में आरोपित अतुल उर्फ आशु को तहसील चौक से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपित से छीना गया पर्स भी बरामद कर लिया। आरोपित पर पहले एनडीपीएस के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक नशा के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया था। महिला बच्चों को स्कूल बैग दिलवाने के लिए धर्मशाला रोड पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed