{"_id":"5cf17299bdec220752496e46","slug":"15593274311468-fatehabad-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 68 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 68 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। फतेहाबाद के गांव अयाल्की के किसान से दिल्ली के एक व्यक्ति ने पहले फेसबुक पर दोस्ती कर उसका विश्वास जीता। फिर उसके परिवार के सदस्यों ने किसान को इमोशनल ब्लैकमेल कर अलग-अलग मद में 68 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने किसान अमनदीप सिंह की शिकायत पर राजबीर सिंह उर्फ राजविंद्र सिंह, सुरजीत कौर, बाणी, कर्ण सिंह निवासी नई दिल्ली, सुरेंद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर निवासी मोहाली के खिलाफ धेाखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह ने बताया कि राजविंद्र सिंह से उसकी 2012-13 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि इसके बाद राजविंद्र उसके घर आने जाने लगा और उनमें गहरी दोस्ती हो गई। एक दिन राजविंद्र उसके पास आया और रोते हुए कहा कि उसके घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है और 30 लाख रुपये कोर्ट में जमा करवाने पड़ेंगे नहीं तो उसे जेल जाना पड़ेगा। उसकी बातों में आकर उसने राजविंद्र को 5 लाख रुपये आरटीजीएस व फसल बेचने के बाद मिली 10 लाख रुपये की नकदी कैश राजविंद्र को दे आया। राजविंद्र ने उसे जल्द ही रकम ब्याज सहित वापस देने की बात कही थी। अमनदीप ने बताया कि उसका राजविंद के घर आना जाना हो गया था। इस दौरान उसकी बेटी बाणी ने उसे कहा कि उसकी काफी उम्र हो गई है, लेकिन उसका रिश्ता नहीं करवाया जा रहा। उसने राजविंद्र की बेटी का रिश्ता भी आस्ट्रेलिया के एक युवक से करवाया था। तब बाणी व राजविंद्र की मां सुरजीत कौर ने उसे कहा कि उनके पास रुपये नहीं है। उन्होंने उसे दुबई मार्का के सोने के बिस्कुट दिखाए और बताया कि इनकी कीमत 21 लाख रुपये है। उसने उस समय उनको 16 लाख रुपये दे दिए और सोने के बिस्कुट भी नहीं लिए। इसके बाद उसने जब रुपये मांगे तो राजविंद्र ने नई चाल चलनी शुरू कर दी। उसने उसे प्रॉपर्टी सेल परचेज के काम में आने को कहा और अच्छे मुनाफे की बात कही। इसके बाद उसने उसे एक फ्लैट खरीदवाया, जिसकी कीमत 63 लाख 50 हजार रुपये थी। जब उसने फ्लैट रजिस्ट्री की बात की तो वह आनाकानी करने लगा। जब उसने उससे रुपये मांगे तो उसने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। कुछ दिन पहले वह उसके घर आया और पिस्तौल दिखाकर उसे धमकी दी कि अगर आगे रुपये मांगे तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा।