फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   घर में लगे पेड़ पर फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान

घर में लगे पेड़ पर फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान

Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
घर में लगे पेड़ पर फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान
रतिया। निकटवर्ती गांव हुकमावाली में मंगलवार देर रात्र संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने अपने घर में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को साैंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हुकमावाली निवासी मीरा सिंह (42) ने कल रात को अपने घर में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed