{"_id":"5b5e09b74f1c1bb35d8b62c0","slug":"131532889527-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी प्रकार के नशे का आदी नहीं था बीवी और बेटे का कातिल पिता , रोजाना पति-पत्नी जाते थे सैर पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी प्रकार के नशे का आदी नहीं था बीवी और बेटे का कातिल पिता , रोजाना पति-पत्नी जाते थे सैर पर
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरिपुरा गांव में पलंबर श्रवण द्वारा अपनी बीवी और चार साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आने के बाद से पूरा गांव स्तब्ध है। श्रवण से ऐसे हत्याकांड की उम्मीद किसी को नहीं थी। अवैध संबंधों का शक इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे कारण निकलने से ग्रामीण और भी सकते में हैं। ग्रामीणों के अनुसार श्रवण किसी प्रकार का कोई नशा नहीं करता था, जिसके चलते नशे में इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने की कोई संभावना नहीं दिखती।
गांव हरिपुरा के रमेश की मानें तो श्रवण अपनी पत्नी रेखा के साथ सुबह और शाम को रोजाना सैर पर जाता था। कई बार तो उनका बेटा ध्रुव भी उनके साथ होता था। ऐसे में श्रवण ने किन परिस्थितियों के चलते इस प्रकार के जघन्य अपराध को अंजाम दिया, ये अपने आप में जांच का विषय है। इतना ही नहीं, पत्नी रेखा बाहर के कमरे में चारपाई पर सोई हुई थी और अंदर के कमरे में उसकी लाश मिली है, इससे तय है कि रेखा के सिर पर पहला प्रहार होते ही वो भागकर अंदर के कमरे में गई लेकिन अपने कातिल पति से खुद का बचाव नहीं कर सकी।
बहरहाल अब गांव में प्रत्येक जुबान पर इसी हत्याकांड और इससे जुड़े किस्से-कहानियां ही हैं। जिस घर में श्रवण अपनी बीवी-बच्चे के साथ रहता था, उसी घर में एक दीवार के दूसरी ओर उसके भाई बबरीक का मकान है। लेकिन उसके परिवार को भी हत्याकांड का पता नहीं लगा। इसके पीछे ये वजह बताई जा रही है कि दोनों घरों के कूलर चल रहे थे और संभवत: मृतकों की चीखों की गूंज दब गई होगी।