फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cracking roofs, government work continues

Fatehabad News: दरकतीं छतें, चलता सरकारी काम

Wed, 16 Sep 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cracking roofs, government work continues
मत्स्य विभाग के कार्यालय छत से गिरा प्लास्टर व बाहर निकला सरीया। संवाद
फतेहाबाद। जिन सरकारी भवनों से लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित सेवाओं की उम्मीद रहती है उन्हीं जर्जर इमारतों में कर्मचारी रोजाना काम करने को मजबूर हैं। छतों से टपकता पानी और गिरता प्लास्टर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

शहर में बिजली निगम के जेई कार्यालय, बिजली बिल जमा करने के कार्यालय, मत्स्य विभाग के भवन और मार्केट कमेटी की रिहायशी कॉलोनी समेत कई सरकारी भवनों की हालत खराब हैं। इन भवनों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद यहां कामकाज और आवासीय गतिविधियां जारी हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो जाती है। कई भवनों की छतों से पानी टपकता है। दीवारों और छतों का प्लास्टर भी कई बार गिर चुका है। ऐसे में कर्मचारियों को जरूरी सरकारी काम निपटाने के साथ हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता है। कार्यालयों में काम से पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा भी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विडंबना यह है कि जर्जर घोषित भवनों को हटाकर नए भवन बनाने की प्रक्रिया अब तक आगे नहीं बढ़ पाई है। कुछ इमारतें इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि उनमें बैठना जोखिम से खाली नहीं है। फिर भी रोजाना इन्हीं भवनों में सरकारी कामकाज चलता है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों के लिए सुरक्षित भवन उपलब्ध करवाना जरूरी है। जर्जर इमारतों की जगह नए भवन बनने से कर्मचारियों और आमजन को राहत मिल सकेगी।
-------

जर्जर भवन में जारी मत्स्य विभाग
सभी जर्जर भवनों में से सबसे खराब स्थिति मत्स्य विभाग के भवन की है। विभाग के पास खुद का भवन नहीं है। मत्स्य विभाग को एसडीएम क्वार्टर के खाली पड़े भवन में शिफ्ट कर गया है। हालांकि यह व्यवस्था भी स्थायी समाधान नहीं है। विभाग को पुराना भवन जर्जर में शिफ्ट करने के कारण यहां कर्मचारियों के लिए काम करना खतरनाक साबित हो रहा है। भवन की छत से कई बार प्लास्टर गिर चुका है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने से भवन में रखा पुराना रिकॉर्ड को बचा पाना मुश्किल हो जाता है।
-------

50 वर्ष से अधिक पुराना हो चुका बिजली निगम का भवन

बिजली निगम कार्यालय का निर्माण साल 1970 में हुआ था। उस समय के बने हुए भवन में निगम का कार्यालय जारी है। बिजली निगम में हर रोज हजाराें लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में जर्जर भवन से हादसे की आशंका बनी हुई है। इसको लेकर निगम में बिजली बिल जमा करवाने पहुंचे उपभोक्ता राजबीर, संदीप, रेनु और सुभाष ने बताया कि जर्जर भवनों को तोड़कर नया बनाया जाए ताकि किसी भी कर्मचारी व उपभोक्ता को नुकसान न पहुंचे। वहीं इस बारे में निगम के जेई देवीलाल ने बताया कि जब किसी सरकारी भवन को जर्जर घोषित कर दिया जाता है तो उसे खाली कराकर नया भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए लेकिन यहां जर्जर भवनों को घोषित किए जाने के बाद भी नए भवनों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तक नहीं बन सका है।
------------



:: सरकारी कार्यालयों को जर्जर घोषित करवाने के लिए विभाग हो सूचना मिलती है। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी भवन की स्थिति देखकर जर्जर घोषित करने पर विचार करते हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर भवनों की स्थिति की जांच की जाती है।

- गुलशन कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।

मत्स्य विभाग के कार्यालय छत से गिरा प्लास्टर व बाहर निकला सरीया। संवाद

मत्स्य विभाग के कार्यालय छत से गिरा प्लास्टर व बाहर निकला सरीया। संवाद

मत्स्य विभाग के कार्यालय छत से गिरा प्लास्टर व बाहर निकला सरीया। संवाद

मत्स्य विभाग के कार्यालय छत से गिरा प्लास्टर व बाहर निकला सरीया। संवाद

मत्स्य विभाग के कार्यालय छत से गिरा प्लास्टर व बाहर निकला सरीया। संवाद

मत्स्य विभाग के कार्यालय छत से गिरा प्लास्टर व बाहर निकला सरीया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed