{"_id":"073625a4bf6d1221b0e219c9428a2afd","slug":"crack-the-mynar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिगोरानी माइनर टूटी, 60 कृषिभूमि हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिगोरानी माइनर टूटी, 60 कृषिभूमि हुई जलमग्न
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ठूईयां के समीप मंगलवार रात्री को गिगोरानी माइनर में दरार आ गई।
जिससे आसपास की करीब 50-60 एकड़ भूमि में पानी फैल गया। माइनर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग ने माइनर में पानी बंद करा कर पटरी को पाटने का काम शुरू कर दिया।
माइनर टूटने से किसानों की सिंचाई की बारी प्रभावित हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव ठूईयां के समीप गिगोरानी माइनर की बुर्जी नंबर 18 व 19 के बीच मंगलवार रात्रि को पटरी में दरार आ गई। कुछ देर में ही पटरी काफी टूट जाने के कारण आसपास के अनेक खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि नहर टूटने से उनकी फसलें प्रभावित हुई हैं। कुछ दिन पहले ही गेहूं व सरसों की बीजाई की थी, लेकिन माइनर टूटने से उनके खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन
जिससे फसलें प्रभावित हो गई। किसानों ने अपनी इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया है। विभाग के एसडीओ सुशील ने बताया कि माइनर टूटने की सूचना मिलते ही पानी बंद करा कर तुरंत पटरी को पाटने का काम शुरू करवा दिया है। जेबीसी की सहायता से पाटने का काम चल रहा है। यह काम पूरा होते ही नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।