फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona vaccine reached Fatehabad

पहले चरण में फतेहाबाद, रतिया व टोहाना के हेल्थ वर्करों को लगेगी वैक्सीन

Thu, 14 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine reached Fatehabad
फतेहाबाद: कोरोना वैक्सीन दिखाते सिविल सर्जन डॉ. मुनीष बंसल। - फोटो : Fatehabad
कोरोना वैक्सीन के आने का इंतजार खत्म हो चुका है। वैक्सीन की 5820 डोज वीरवार को फतेहाबाद के पॉली क्लीनिक में पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिले को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप में 5820 डोज मंजूर की है। पहले चरण के लिए फतेहाबाद, टोहाना व रतिया के हेल्थ वर्कर्स को चुना गया है। 16 जनवरी को वैक्सीन लगाने का शुभारंभ किया जाएगा। पहले दिन तीनों जगहों पर 150-150 कर्मचारियों को डोज दी जाएगी। शुक्रवार तक टोहाना व रतिया के लिए 300 डोज भेज दी जाएंगी। बाकी डोज जिला मुख्यालय यानी पॉली क्लीनिक में ही रहेंगी। यहां पर कर्मचारियों की निगरानी रहेगी ताकि डोज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पहले चरण में पहली डोज 4700 पात्रों को लगनी है। विभाग का दावा है कि 16 जनवरी के बाद लगातार रोजाना कर्मचारियों को डोज दी जाएगी। दस दिन में सभी कर्मचारियों को डोज दे दी जाएगी। इसके बाद इन्हीं पात्रों को दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जानी है।
विज्ञापन

भूना व भट्टू के वर्कर्स को करना होगा इंतजार : पहले तय हुआ था कि जिले में पहले चरण में पांच अस्पतालों में कोरोना वैक्सीनेशन होगा। उस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना और भट्टूकलां शामिल को भी शामिल गया गया था। मगर अब व्यवस्था की दृष्टि से भूना व भट्टूकलां को प्रथम चरण में शामिल नहीं किया गया। ये दोनों स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं और यहां रोगी भी कम आते हैं। टोहाना, रतिया व फतेहाबाद के अस्पतालों में ज्यादा भीड़ रहती है इसलिए वहां संक्रमण का डर ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

सरकारी कर्मियों को प्राथमिकता : पहले चरण में करीब 4700 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगनी है। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के कर्मचारी शामिल हैं। सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद निजी संस्थान के हेल्थ वर्कर शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित तरीके से रख दी है वैक्सीन: सिविल सर्जन : हमारे पास 5820 डोज कोरोना वैक्सीन आ चुकी हैं। वैक्सीन को सुरक्षित तरीके से निर्धारित मापदंडों के अनुसार रखवा दिया है। पहले चरण के लिए टोहाना, फतेहाबाद व रतिया के सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया जाएगा। -डॉ. मुनीष बंसल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed