{"_id":"62618cefc862026e8d424c48","slug":"corona-the-sound-of-the-fourth-wave-preparations-are-still-incomplete-fatehabad-news-hsr6296861101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : चौथी लहर की आहट, अभी तैयारी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : चौथी लहर की आहट, अभी तैयारी अधूरी
विज्ञापन
फतेहाबाद नागरकि अस्पताल में आईसीयू में धूलफांक रहे मेडिकल यंत्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सिस्टम की मार कहें या लापरवाही, कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के साथ नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू बनना शुरू हुआ था। दो करोड़ रुपये की लागत से आईसीयू तैयार भी हो चुका है लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सका। कोरोना के चौथी लहर की आहट शुरू हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी तैयार नहीं हो सका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद प्रशासन को आईसीयू में लगने वाले मॉनिटर खरीदने की पॉवर नहीं है। आईसीयू शुरू करने से पहले यहां लगने वाले मॉनिटर के आने का इंतजार किया जा रहा है। मॉनिटर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय खरीदकर यहां भेजेगा।
फिलहाल हालात ये है कि नागरिक अस्पताल में बनी आईसीयू बंद पड़ी है। यहां लगाए गए महंगे मेडिकल यंत्र और बेड धूल फांक रहे हैं। वहीं कोरोना महामारी की चौथी लहर की जो आशंका जताई जा रही है उसको लेकर फिलहाल जो हालात है उसके मुताबिक अभी यहां पर तैयारी शून्य है। जिले में न टीकाकरण हो रहा है और न ही सैंपलिंग हो पा रही है। 21 दिनों से आरटीपीसीआर सैंपल ही बंद हैं। फ्लू क्लीनिक को पूरी तरह से बंद किया जा चुका है। आपको बता दें कि नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को शिशुओं के लिए आईसीयू बनाने की मंजूरी मिली थी लेकिन उसे रतिया और टोहाना में बनाने का फैसला लिया जा चुका है। रतिया और टोहाना में 6-6 बेड का आईसीयू तैयार होगा। ये प्लानिंग भी करीब 6 माह पहले बनी थी लेकिन अभी तक सिरे नहीं चढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब रतिया में आईसीयू के लिए 60 लाख और टोहाना के लिए 88 लाख रुपये जारी किए हैं।
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में स्थिति
जिले में लिए कोरोना सैंपल : 3 लाख 98 हजार 211
कोरोना संक्रमित मिले : 20 हजार 16
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19 हजार 515
कोरोना संक्रमितों की हुई मौत : 501
वीरवार को लिए गए सैंपल : 41 (रैपिड एंटीजन)
कोरोना टीकाकरण की स्थिति
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4753
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84194 64327
45 से 59 साल 144045 119116
18 से 44 साल 402491 265936
15 से 17 साल 38290 12124
12 से 14 साल 5155 156
लैब के लिए रेगुलर स्टॉफ को ट्रेनिंग दिए बिना अनुबंध पर लगे हटाए
कोरोना महामारी के चलते बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटीपीसीआर लैब शुरू की की गई थी। लैब के लिए अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। अब सरकार ने कोविड महामारी के दौरान लगाए गए 77 कर्मचारियों को हटा दिया है। रेगुलर स्टॉफ को लैब के बारे में ट्रेनिंग ही नहीं दी गई। हालात ये है कि 21 दिन से आरटीपीसीआर लैब बंद है।
विज्ञापन
स्कूलों में न सेंटरों पर हो रहा है टीकाकरण
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर हालात ये है कि करीब सवा दो लाख लोगों की दूसरी डोज ड्यू है। स्वास्थ्य विभाग 12 से 17 वर्ष के पात्रों के टीकाकरण की कोई प्लानिंग नहीं कर पा रहा है। 12 से 14 साल के 5155 पात्रों ने ही टीका लगवाया है। 15 से 17 आयु वर्ग 12 हजार पात्रों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
लैब तकनीशियन की भेजी डिमांड, अग्रोहा भेजे जा सकते हैं सैंपल
कोरोना की चौथी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद ने लैब तकनीशियन की डिमांड मुख्यालय को भेजी है ताकि आरटीपीसीआर लैब शुरू की जा सके। इसके अलावा आरटीपीसीआर सैंपल की जांच के लिए जिले को दूसरी लैब से लिंक करने के लिए भी डिमांड भेजी गई है ताकि बड़ोपल में तब तक लैब शुरू नहीं होती तब तक दूसरी लैब में भेजे जा सकें।
कोट
कोरोना सैंपलिंग और टीकाकरण बढ़ाया जाएगा। आरटीपीसीआर सैंपल के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है कि एलटी दिए जाएं। इसके अलावा ये भी मांग की गई है कि आरटीपीसीआर सैंपल के लिए जिले को दूसरे जिले की लैब से लिंक कर दिया जाए ताकि जांच के लिए भेजे जा सकें।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
डीसी प्रदीप कुमार से सीधी बातचीत
संवाददाता : कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका है, क्या तैयारियां है।
डीसी : सरकारी व प्राइवेट ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। पहले के भी अनुभव हैं। पूरा ध्यान रखेंगे।
संवाददाता : सिविल सर्जन का एक महीने से पद खाली है। प्लानिंग ही नहीं बन रही।
डीसी : देख लेंगे, अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
संवाददाता : पिछली बार से कोई सबक लिया गया हो।
डीसी : पिछली बार ऑक्सीजन की कमी बड़ा इश्यू था, इस बार प्लांट तैयार हैं।
संवाददाता : ऑक्सीजन प्लांट अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं।
डीसी : ऑब्जर्वेशन करेंगे। जल्द ही शुरू करवाएंगे।

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद आईसीयू।- फोटो : Fatehabad