{"_id":"64a45b8741c78eb1ab0c1286","slug":"construction-of-johad-started-in-presence-of-police-force-village-talwadi-converted-into-cantonment-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-1707-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुरू हुआ जोहड़ का निर्माण, छावनी में तब्दील हुआ गांव तलवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुरू हुआ जोहड़ का निर्माण, छावनी में तब्दील हुआ गांव तलवाड़ी
विज्ञापन
जाखल। खंड के गांव तलवाड़ी में एनजीटी के आदेशों पर मंगलवार को पुलिस फोर्स की मदद से चार कनाल क्षेत्र में जोहड़ खुदाई का कार्य शुरू हो गया। इस जोहड़ खुदाई को लेकर कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे थे, जिनको पुलिस ने पकड़ कर लिया और अपने साथ जाखल थाने में ले आई। ज्ञात रहे कि एनजीटी ने आदेश दिए थे कि गांव में गंदे पानी के लिए जोहड़ की खुदाई का काम किया जाए, जहां पर गंदे पानी को साफ करके खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जा सके।
जानकारी के अनुसार, गांव तलवाड़ी से निकलने वाला गंदा पानी यहां से गुजर रही घग्गर नदी में डाला जा रहा था। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इसका संज्ञान लेते हुए गंदे पानी को घग्गर में न डालने के लिए प्रशासन को आदेश दिए थे। ट्रिब्यूनल ने आदेश जारी करके कहा था कि गांव में गंदे पानी के लिए लिक्विड बेस्ड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तैयार किया जाए। जिसके तहत गंदे पानी को स्टोर करके उसे प्यूरीफाई कर स्वच्छ बनाया जाए, ताकि यह पानी खेतों में सिंचाई के काम आ सके। जिसको लेकर इस जमीन के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने विरोध आरंभ कर दिया। उनका कहना है कि अगर जोहड़ में गंदा पानी आएगा तो बदबू से उनको परेशानी होगी साथ ही बीमारियां भी फैलेंगी।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के विरोध की आशंका एवं सरकारी कार्य काम में बाधा पहुंचाने की मंशा को देखते हुए डीएसपी टोहाना एवं जाखल थाना प्रभारी के नेतृत्व में जहां 70 महिला पुलिस कर्मी समेत 200 पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई, वहीं बीडीपीओ राजवीर, पंचायती राज विभाग के जेई संजीव भाटिया सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे ताकि ग्रामीणों को समझाया जा सके।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने किया प्रदर्शन
एनजीटी के आदेशों पर मंगलवार को जोहड़ का कार्य शुरू होने के दौरान ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने इस परियोजना का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे कई ग्रामीणों को पुलिस के द्वारा पकड़ कर जाखल थाना में लाया गया और जिन्हें थाना में कुछ देर के बाद छोड़ दिया गया। वहीं इस कार्रवाई पर संतुष्ट न होकर किसान संघर्ष समिति में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने जाखल थाने के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। किसान संघर्ष समिति व भारतीय किसान यूनियन से लाभ सिंह उदयपुर, निर्भय रतिया, उत्तम सिंह तलवाडी, सतीश कुमार, रणजीत सिंह, बंटी कासिमपुर, कुलवंत सिंह व अन्य किसानों ने कहा कि ग्रामीणों का जायज विरोध था। पुलिस के द्वारा उन्हें पकड़ किया गया और गांव की सहमति के प्रति भी कार्य रूप होना चाहिए। पुलिस के द्वारा ग्रामीणों के प्रति किए गए ऐसे व्यवहार बिल्कुल ही गलत है और हम इसका विरोध करते हैं।
पहले बैरंग लौटा था प्रशासन
बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर कार्य शुरू करवाने के लिए पुलिस व प्रशासन खंड एवं पंचायत विकास कार्यालय के अधिकारियों का विरोध किया गया था और इस कार्य को शुरू न होने दिया गया था, जिसके कारण प्रशासनिक अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा था।
कोट
गांव में लगभग चार कनाल की जगह पर एनजीटी के द्वारा वाटर ट्रीटमेंट का कार्य पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में काम शुरू करवाया गया है।
-विजय भाटिया, ग्राम सचिव
कोट
इस जगह पर एनजीटी के द्वारा गांव की गंदे पानी की निकासी को एकत्रित कर उसे साफ करके खेतों की निकासी हेतु जोहड़ बनाने का कार्य की शुरुआत की गई है, इसके लिए पुलिस प्रशासन की सहायता भी ली गई है ताकि किसी प्रकार का कोई अवरोध पैदा न कर सकें।
- जवीर, बीडीपीओ जाखल
कोट
तलवाड़ी गांव में सरकारी काम के चलते कई ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गया था, जिन्हें पकड़ लिया गया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है।
- थाना प्रभारी जाखल, जगदीश सिंह।