फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying's raid department took samples, got spoiled sweets destroyed

Fatehabad News: सीएम फ्लाइंग की रेड के विभाग ने लिए सैंपल, खराब मिठाई करवाई नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
CM Flying's raid department took samples, got spoiled sweets destroyed
रेड के दौरान मिली मिठाई को नष्ट करवाते हुए सीएम फलाईग एंव खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
टोहाना। पुरानी सब्जी मंडी स्थित मिठाई की दुकान पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा तीन मिठाइयों के सैंपल लिए गए तथा करीब तीन सौ क्विंटल मिठाई को नष्ट किया गया। दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है। टीम करीब छह घंटे तक दुकान में जांच करती रही, जिसके चलते कई दुकानदार दुकानें बंद करके निकल गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. गौरव छाबड़ा के साथ पहुंची। रसगुल्ला, बर्फी व गुलाब जामुन का सैंपल लिया गया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण डाॅ. गौरव ने दुकान मालिक को नोटिस भी दिया। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश भोंसले व साइंटिस्ट दीपक ने भट्टी का निरीक्षण किया तथा रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। इस दौरान मौके पर 250 किलोग्राम चाशनी, 20 किलोग्राम गुलाब जामुन, 30 किलोग्राम रसगुल्ला, 10 किलोग्राम पतीशा खराब मिला, जो खाने लायक नहीं था, उसे नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed