फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheating of Rs 9 lakh in the name of getting job as a pharmacist, case against couple resident of Sampla

Fatehabad News: फार्मासिस्ट की नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख की ठगी, सांपला निवासी दंपती पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 9 lakh in the name of getting job as a pharmacist, case against couple resident of Sampla
टोहाना (फतेहाबाद)। शहरवासी संजय कुमार ने रोहतक के सांपला निवासी पति-पत्नी पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रतिया रोड स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स निवासी संजय कुमार ने बताया कि लुधियाना निवासी उसके दोस्त संजीव के माध्यम से उसकी पहचान सांपला निवासी रविंद्र के साथ हुई। उसने कहा कि उनकी हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में जान पहचान है तथा सरकारी नौकरी लगवा देंगे। इस नौकरी के लिए 15 लाख रुपये देने होंगे, जिनमें से दस लाख रुपये शुरुआत में देने होंगे। आरोपी ने कहा कि तुम्हारी पत्नी पढ़ी-लिखी है, उसे नौकरी लगवा देते हैं। इसके बाद रविंद्र की पत्नी ने उसकी पत्नी से बात शुरू कर दी तथा झांसे में लेकर रुपये लेने शुरू कर दिए। संजय ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2020 में उसकी पत्नी से फार्मासिस्ट का फॉर्म भरते ही तीन लाख रुपये ले लिए तथा बकाया रुपये की मांग की तो कई बार में दस लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि तुम्हारी सेटिंग कर दी है, जल्द ही लिस्ट में नाम आ जाएगा। जब पहली लिस्ट लगी तो उसमें उसकी पत्नी का नाम नहीं आया तो आरोपी ने दूसरी लिस्ट में नाम आने की बात कही। इस दौरान उन्हें लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है तो उसने रुपयों की मांग की। जिस पर आरोपी ने रुपये देने से भी इंकार कर दिया। कुछ समय बाद कहा कि वह इसकी शिकायत थाने में करेगा तो आरोपी ने एक लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए। बाकी रुपये देने से इंकार करते हुए धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सापंला निवासी रविंद्र व उसकी पत्नी मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed