फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered in Fatehabad for attempting to sacrilege Guru Granth Sahib

फतेहाबाद: दशमेश गुरुद्वारा में घुसकर ग्रंथी की जगह पर बैठ गया अधेड़, पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

Mon, 22 Nov 2021 02:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 02:57 PM IST
सार

अधेड़ पर पुलिस ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Case registered in Fatehabad for attempting to sacrilege Guru Granth Sahib
मामले को लेकर शहर थाना में एकत्रित हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया-टोहाना रोड स्थित श्रीदशमेश गुरुद्वारा में एक व्यक्ति पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जीत सिंह की शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को टोहाना रोड पर स्थित श्रीदशमेश गुरुद्वारा साहिब में एक अधेड़ व्यक्ति नशे की हालत में घुस आया और गुरुद्वारा में सुखासन के बाद ग्रंथि वाली जगह पर जाकर बैठ गया। 
विज्ञापन


जब गुरुद्वारा के ग्रंथी दलजीत सिंह ने उसे वहां से जाने को कहा तो उक्त व्यक्ति ग्रंथी से बहस करने लगा। जिस पर ग्रंथी ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान और अन्य सदस्यों को सूचना दी। सूचना मिलने पर कमेटी सदस्य और आसपास के लोग इकट्ठे होकर पहुंच गए। इन लोगों ने उक्त व्यक्ति को वहां से जाने को कहा, लेकिन वह कमेटी सदस्यों से भी गाली गलौज करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बोले: पीएम ने बढ़िया कदम उठाया, लेकिन अभी स्वागत वाली बात नहीं, बैठक में टिकैत नहीं पहुंचे


बाद में पुलिस को बुलाकर उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर रात पुलिस थाने में लोगों का जमावड़ा हो गया। ग्रंथी व अन्य लोगों ने आरोपी पर गुरुद्वारा में नशे की हालत में धुत होकर बेअदबी की कोशिश करने के आरोप लगाए।

लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह भानीखेड़ा ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर तुरंत केस दर्ज नहीं हुआ तो वह सुबह हजारों की संख्या में इकट्ठे होकर पुलिस थाने का घेराव करेंगे। इसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed