{"_id":"64a45bd96fef14e9f30d5d10","slug":"case-on-four-for-molesting-a-girl-student-in-a-bus-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-1711-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में चार पर केस
विज्ञापन
भूना। राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत ग्रामीण क्षेत्र की बीकॉम की छात्रा ने चार युवकों के खिलाफ बस में आते-जाते समय कई महीनों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छेड़छाड़ करने वालों में एक आरोपी छात्रा के गांव तथा तीन पड़ोसी गांव से संबंध रखते हैं।
पुलिस शिकायत में बीकॉम की छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह गांव से कॉलेज के लिए जाती है तो उसके गांव का एक लड़का पवन व पड़ोसी गांव के तीन युवक आपस में मिलकर उसके साथ बस में छेड़छाड़ करते हैं, जिनके नाम वह नहीं जानती। परंतु उसने अपने परिजनों को डरते हुए घटनाक्रम से इसलिए नहीं बताया कि वे उसकी कॉलेज से पढ़ाई बंद करवा देंगे। छात्रा का आरोप है कि अब उन्होंने उसे छेड़खानी के साथ-साथ धमकाना शुरू कर दिया। इसलिए उसने परेशान होकर अपनी समस्या घर वालों के सामने रखी। पुलिस ने बीकॉम की छात्रा की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
एससी/एसटी एक्ट की कार्रवाई से बचने के लिए झूठा फंसाया : पवन
छेड़छाड़ मामले के आरोपी पवन ने बताया कि सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे वह जांडलीकला मार्ग की दिशा में दौड़ लगाने गया था। जहां पर दो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल पर उसका जबरदस्ती अपहरण कर लिया। खेतों में ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। मोबाइल फोन पर उसने अपने बचाव के लिए बड़े भाई कृष्ण को सूचना दी। जिसके तुरंत बाद उसके पिता, भाई तथा बहन मौके पर पहुंचे तो हमलावर व्यक्ति उन्हें जातिसूचक गालियां देने लग गए और मुझे जान से मारने के इरादे से लाठी-डंडों से फिर पीटा। इस मामले को लेकर डायल 112 व भूना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया। लेकिन उसे जानलेवा हमला करने व एससी/एसटी एक्ट से बचने के लिए हमलावरों ने पुलिस पर दबाव बनाकर मुझे झूठे छेड़खानी के मामले में फंसा दिया। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करके मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उसने बताया कि पुलिस को बयान दिए जा चुके हैं मगर फिलहाल एकतरफा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
क्या कहती हैं एएसपी
इस संबंध में एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर एक नामजद सहित चार युवकों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ का अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। हालांकि मामले में पवन नामक व्यक्ति की भी पिटाई करने व जातिसूचक गालियां देने से संबंधित भी शिकायत आई हुई है, पुलिस मामले की जांच करके दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।