फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against husband and brother-in-law in the murder of a woman

Fatehabad News: महिला की हत्या के मामले में पति और देवर पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and brother-in-law in the murder of a woman
फतेहाबाद में हत्या मामले में जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।
फतेहाबाद। पुलिस ने गांव बीघड़ में बाथरूम में ले जाकर की गई महिला ममता की हत्या के मामले में उसके पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने रविवार को मृतका के भाई कैथल जिले के गांव कौल निवासी रामा उर्फ सोनू के बयान पर आरोपी पति छिंदा उर्फ सीना, निवासी स्वामी नगर व देवर सुनील के खिलाफ साजिश के तहत हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में मृतका के पति ने हत्या के बाद खुद पुलिस को सूचना दी थी कि उसने हत्या कर दी है। मृतका करीब 20 दिन से अपने पति से अलग गांव बीघड़ में मकान किराये पर लेकर रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई रामा उर्फ सोनू ने बताया कि उसकी 37 वर्षीय बहन ममता की शादी करीब 12 साल पहले स्वामी नगर निवासी छिंदा उर्फ सीना के साथ हुई थी। बहन ममता का अपने पति के साथ झगड़ा रहता था। इसी कारण वह गांव बीघड़ में किराये का मकान लेकर रह रही थी और सिलाई करके खुद का गुजारा कर रही थी। शनिवार रात को ममता के पति छिंदा और उसके देवर सुनील ने रंजिश के चलते उसकी कैंची व अन्य तेजधार हथियार, डंडे से हमला करके हत्या कर दी। उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। ममता का शव लॉबी में बने बाथरूम में पड़ी थी और शरीर पर चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा-दादी के पास रहते थे बच्चे
परिवार के मुताबिक मृतका की 10 साल की बेटी और 7 साल का लड़का है। दोनों ही अपने दादा-दादी के पास रह रहे थे।

खुद सिलाई का काम करती थी ममता
पुलिस के मुताबिक ममता बच्चों को छोड़कर गांव बीघड़ में रह रही थी। इस बारे में उसके पति को भी पता नहीं था। यहां पर सिलाई का काम करती थी। ममता का पति उसे काफी दिनों से ढूंढ रहा था और उसे पता चला कि वह गांव बीघड़ में रह रही है और वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर उसने कैंची से कई वार किए। बताया जा रहा है कि ममता पर वार के बाद उसे आरोपी पति बाथरूम में घसीटकर ले गया और यहां पर भी हमला किया गया। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पति पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध को लेकर शक करता था।



वर्ष 2020 में घर चली गई थी ममता
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020 में ममता घर छोड़कर चली गई थी। करीब सात माह पहले लौटी थी और यहीं रह रही थी। उसका पति के साथ अनबन रहने लगी। इसके चलते करीब 20 दिन से गांव बीघड़ में मकान किराये पर लेकर अलग रह रही थी।

कोट



गांव बीघड़ में महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला करीब 20 दिन से अपने पति से अलग रह रही थी। मामले की फिलहाल जांच जारी है।

-एसआई शादीराम, जांच अधिकारी सदर थाना फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed