फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collided with bike, bank employee died, partner injured

Fatehabad News: बाइक को कार ने मारी टक्कर, बैंक कर्मी की मौत, साथी घायल

Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Car collided with bike, bank employee died, partner injured
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर तीन के सामने हिसार रोड पर एक कार ने मोटरसाइकिल को शनिवार देर रात को टक्कर मार दी। हादसे में एचडीबी बैंक के कर्मचारी गांव बैजलपुर निवासी सुनील की मौत हो गई और उसका साथी अलीपुर बरोटा निवासी मोहित कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में शहर पुलिस ने मोहित के बयान पर टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में अलीपुर बरोटा निवासी मोहित ने बताया कि वह पालिका बाजार में मोबाइल की दुकान पर नौकरी करता है और उसका दोस्त बैजलपुर निवासी सुनील एचडीबी फाइनेंस बैंक में तैनात था। शनिवार को बैंक में लेट होने के कारण वह घर नहीं जा सका और वह उससे मिलने के लिए उसके बैंक चला गया। इस दौरान सुनील ने कहा कि रतिया चुंगी की तरफ काम है। वह रतिया चुंगी से काम निपटाकर सेक्टर तीन से फतेहाबाद की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन

जब वे हिसार रोड पर पहुंचे तो क्रांसिंग करते समय हिसार की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी और फरार हो गए। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए और एंबुलेंस के द्वारा नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने दोस्त सुनील को मृत घोषित कर दिया और उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed