फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus stand outpost in-charge accused of murdering father-in-law

Fatehabad News: बस स्टैंड चौकी प्रभारी पर ससुर की हत्या का आरोप, परिजनों ने पोस्टमार्टम कक्ष बाहर किया हंगामा, लालबत्ती चौक पर लगाया जाम

Mon, 30 Sep 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Bus stand outpost in-charge accused of murdering father-in-law
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा करते मृतक के परिजन।
फतेहाबाद। शहर के बस स्टैंड चौकी प्रभारी संजय कुमार के 60 वर्षीय ससुर मातूराम कॉलोनी निवासी सूरजभान की मौत हो गई। मामले में बस स्टैंड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पर ही ससुर की हत्या का आरोप लगा है।
विज्ञापन

शनिवार रात को चौकी प्रभारी संजय ससुराल में अपनी पत्नी को लेने गया था और इस दौरान विवाद हो गया। मृतक के परिजनों ने केस दर्ज न करने पर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर हंगामा कर दिया। सीन ऑफ क्राइम प्रभारी डॉ. जोगिंद्र व शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय के साथ धक्का-मुक्की हुई। आरोप था कि कार्रवाई से पहले पुलिस पोस्टमार्टम का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस पर सख्त कार्रवाई न करने और केस दर्ज न करने के आरोप लगाकर गुस्साए परिजनों ने शाम करीब साढ़े 6 बजे लालबत्ती चौक पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद एसएचओ प्रहलाद राय ने आश्वासन दिया कि सोमवार को पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होगी। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में संजय कुमार की पत्नी सोनू रानी ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 13 मार्च को हिसार जिले के गांव धांसू निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। उसकी छोटी बहन पूजा की शादी गांव डूल्ट में दूसरी जाति में हुई है। इस बात से संजय काफी खफा था। वह अक्सर ताने मारता था कि तेरी बहन पूजा ने दूसरी जाति में शादी करके सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ दिया है। वह पूजा के साथ ताल्लुक नहीं रखने के लिए मजबूर करता था और न ही उससे मिलने देता था।
आरोप है कि संजय कुमार कहता था कि तेरे पिता ने दहेज नहीं दिया, तेरे बजाय किसी और से शादी करता तो मुझे दहेज का काफी सामान मिल जाता। इस तरह आए दिन उससे झगड़ा करता था। 23 सितंबर को उसकी बहन पूजा मायके के घर मातुराम कॉलोनी आई हुई थी। उस दिन उसने संजय के सामने अपनी बहन पूजा से मिलने की इच्छा जताई तो संजय ने बेरहमी से पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। उसने यह बात अपने पिता सूरजभान को बताई तो पिता और मेरा छोटा भाई पुलिस लाइन से मुझे अपने साथ ले आए। शनिवार को मेरे पास संजय का फोन आया कि तू मेरे पास घर आ जा, मैंने उसका व्यवहार देखकर उसके पास जाने से मना कर दिया क्योंकि वह मुझे गाली गलौज कर रहा था, इसलिए मारपीट के डर से वहीं नहीं गई।

रात करीब डेढ़ बजे पहुंचा ससुराल
सोनू रानी का आरोप है कि शनिवार रात को करीब डेढ़ बजे संजय ने मायके आकर घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही संजय अंदर आ गया और उसने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके हाथ में शीशे का टुकड़ा था, जिससे उसने वार करने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान शीशा नीचे गिरकर टूट गया। उसने मेरा गला दबाने का प्रयास किया और मेरे भाई को थप्पड़ मुक्के मारे। तभी मेरे पिता सूरजभान को मेरे पति संजय कुमार ने जोर से धक्का मारा तो मेरे पिता फर्श पर गिर गए। उसके बाद पिता के ऊपर बैठकर उनकी छाती में मुक्के मारे, जिससे मेरे पिता बेहोश हो गए। हमने तुरंत अपने पिता को संभाला। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। पड़ोसियों की मदद से उन्हें गाड़ी में डालकर सरकारी अस्पताल लेकर गए। मगर वहां मेरे पिता को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोनू रानी ने आरोप लगाया कि पति संजय कुमार ने मेरे पिता की हत्या की है।


मामले में सोनू रानी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - प्रहलाद राय, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed