फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Saini makes announcements worth crores Every panchayat to receive 5 lakh

मुख्यमंत्री सैनी ने की करोड़ों की घोषणाएं: हर पंचायत को 5 लाख रुपये मिलेंगे, सफाई कर्मचारी नेता थाने में बैठाए

Sun, 06 Sep 2026 12:34 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 06 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में पहुंचने से पहले ही नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन नेताओं को पुलिस ने बवानीखेड़ा थाना में बैठा लिया। यूनियन नेताओं ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगे रखने का ऐलान किया था।

विज्ञापन
Chief Minister Saini makes announcements worth crores Every panchayat to receive 5 lakh
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। - फोटो : संवाद

विस्तार

बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में रविवार को आयोजित विकास संकल्प रैली में सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बवानीखेड़ा कस्बे में 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा। अस्पताल में आवश्यक उपकरणों सहित सभी संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


इसी तरह रेवाड़ीखेड़ा में 33 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई है और परियोजना पर करीब 16.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि गांव खरक में महिला कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन




वहीं, बवानीखेड़ा कस्बे में नई सब्जी मंडी के लिए विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि से भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया। भूमि उपलब्ध होने पर नई सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाएगा। बवानीखेड़ा कस्बे को सब-डिवीजन बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना और एसआईआर के बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया वर्ष 2028 में पूरी होने पर इस दिशा में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गांव बलियाली और जमालपुर में ग्राम सचिवालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक पर करीब 90-90 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, बरसी गुजरान और सैना गांव में बहुउद्देश्यीय हॉल बनाने की भी घोषणा की गई। इसके अलावा गांव जाटूलुहारी में खेल स्टेडियम कि घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगभग 78 करोड़ रुपए लागत की 7 परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।


सफाई कर्मचारी नेताओं को बैठाया पुलिस ने थाने
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में पहुंचने से पहले ही नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन नेताओं को पुलिस ने बवानीखेड़ा थाना में बैठा लिया। यूनियन नेताओं ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगे रखने का ऐलान किया था। इस दौरान हालात ना बिगड़े इसको लेकर पुलिस ने कर्मचारियों को रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही थाने लाकर बैठा दिया। थाने में पुरुषोत्तम दानव, दमकल कर्मी अजय श्योराण व अन्य शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed