फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bar election

बार एसोसिएशन के चुनाव आज, आज ही फैसला

Fri, 04 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के आज होने वाले चुनाव के लिए वीरवार को काफी गहमा-गहमी रही। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के प्रधान एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। जबकि सचिव, वित्त सचिव एवं सहसचिव पदों के लिए पहले ही सर्वसम्मति हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए नरेश सचदेवा, कौशल महता व बिजेन्द्र डूडी में मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के लिए विष्णु डारा व नरेश सोनी के बीच कड़ी टक्कर है। इससे पूर्व दयानंद सिवाच को सचिव, सतेंद्र बिश्नोई को वित्त सचिव व सुधीर नारंग को सहसचिव मनोनीत कर दिया गया है। चुनाव विष्णु दत्त मांझू, रमेश मोंगा व प्रदीप बैनीवाल की देखरेख में होंगे।
विज्ञापन


कमेटी के विष्णु दत्त मांझू ने बताया कि मतदान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बार रूम में होंगे। चार बजे के बाद मतगणना होगी। और उसी समय विजेता के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में 23 नवंबर को तैयार हुई मतदाता सूची के वोटर ही मतदान कर  सकेंगे। इस सूची के अनुसार 437 सदस्य वैध वोटर हैं। वीरवार देर सायं तक सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में घर-घर जाकर वोटों की अपील  करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed