{"_id":"11e7b81385999476948242754a8ba7cd","slug":"bar-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार के चौधर की फैसला आज, तीन बजे तक वोटिंग, साढ़े चार बजे परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार के चौधर की फैसला आज, तीन बजे तक वोटिंग, साढ़े चार बजे परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार की शुक्रवार को 800 वकील चौधर तय करेंगे। क्योंकि बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने उन 22 वकीलों को भी वोट डालने का अधिकार दे दिया है, जो अपनी फीस तो जमा करा चुके थे, लेकिन शपथ पत्र नहीं दे सके थे कि वे दूसरी किसी कौंसिल से नहीं जुड़े हैं। चुनाव अधिकारी राजबीर गुलिया ने यह जानकारी दी। गुलिया ने बताया कि सोनीपत बार एसोसिएशन का चुनाव हर बार शांतिपूर्ण ढंग से होता है। इसके चलते किसी तरह के पुलिस बल की मांग नहीं की गई है। फिर भी पुलिस प्रशासन ने अपनी तरफ से व्यवस्था की है।
डेढ़ घंटे में प्रधानी तय, तीन बजे तक होगी वोटिंग
चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक वोटिंग होगी। बैलेट पेपर पर वकील अपनी सहमति की मोहर लगाएंगे। इसके तुरंत बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी। साढ़े चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में प्रवीण राठी और इंद्र सिंह ढुल को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। साथ में राममेहर कौशिक और लाइब्रेरियन हरिचंद भी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।
13 प्रत्याशी मैदान में, अंतिम लगाई ताकत
बार चुनाव में शुक्रवार को तीन पदों के लिए वोटिंग होगी। इसमें प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी अनूप सिंह दहिया, कृष्ण मलिक, अनिल ढुल और संजय कंकरवाल मैदान में हैं। चारों प्रत्याशियों ने जीत के लिए अंतिम दिन पूरा जोर लगा दिया। वहीं सचिव के लिए जितेंद्र कुमार, अनिल भारद्वाज, प्रवीन मलिक व जोगेंद्र कुहाड़ मैदान में हैं। जबकि उप प्रधान के लिए सबसे ज्यादा पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे, इनमें सुंदर सिंह, ब्रह्म सिंह दहिया, वीरेंद्र मलिक, नीरज मलिक व बलजीत आंतिल शामिल हैं।
विज्ञापन
ठंड में माहौल दिखा गरम, दावेदारों ने लगाई ताकत
बार चुनाव से एक दिन पहले दावेदारों ने पूरी ताकत लगा दी। वकील दिन में जहां चैंबरों में वोट मांगते नजर आए, वहीं शाम को देर रात तक चैंबरों में चुनावी रणनीति बनाने का दौर चला। कौन वकील कहां व्यस्त है। इस बात की भी पूरी नजर रखी गई। किस को मनाना है, किसके घर जाकर बातचीत करनी है। गहराई से देर रात तक सरगर्मियां चलती रही। अब शुक्रवार को तय हो जाएगा कि एक साल तक बार में किसकी चौधर रहेगी।