{"_id":"68b9d928be8ab9258e0866a5","slug":"an-unknown-person-opened-the-enclosure-of-bulls-of-shiv-nandi-gaushala-at-night-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-139762-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रात में खोल दिया शिव नंदी गोशाला के सांड़ों का बाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रात में खोल दिया शिव नंदी गोशाला के सांड़ों का बाड़ा
विज्ञापन
शिवनंदीशाला का पशु बाडा।
टोहाना। बुधवार रात को शहर की शिव नंदी गोशाला में सांड़ों के लिए बनाए बाड़े का गेट कुछ लोगों ने खोल दिया। जिससे वहां से करीब 30 से 40 सांड़ निकाल गए। नंदीशाला के कर्मचारियों ने जब गली में सांड़ों को देखा तो उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद नंदीशाला संयोजक धर्मपाल सैनी को इस बारे में सूचित किया।
रात में ही मौके पर पहुंचे धर्मपाल सैनी, प्रेम सैनी, ऋषिपाल व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर 7-8 सांड़ों को छोड़कर सभी को वापस नंदीशाला के बाड़े में बंद किया। कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब एक बजे फिर से अज्ञात शख्स ने नंदीशाला का बाड़ा खोलने का प्रयास किया। जब उसे पकड़ने के लिए पीछा गया तो वह खेतों के रास्ते भाग गया।
सैनी ने कहा कि बाड़े में काफी संख्या में सांड़ थे यदि सारे बाहर निकल जाते तो गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती थी। इस घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने आश्वासन दिया है कि पुलिस की गाड़ी की गश्त नंदीशाला रोड पर रात्रि के समय बढ़ा दी जाएगी और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।