{"_id":"687d2a43395e8f3c8901d0a5","slug":"amb-andaura-memu-trains-stoppage-started-in-tohana-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-137226-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना में अंब-अंदौरा मेमू ट्रेन का ठहराव हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना में अंब-अंदौरा मेमू ट्रेन का ठहराव हुआ शुरू
Sun, 20 Jul 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाते हुए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला।
टोहाना। शनिवार रात 10 बजकर 6 मिनट पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने टोहाना रेलवे स्टेशन से अंब-अंदौरा मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन (64563 और 64564) हिसार के रायपुर हरियाणा से वाया टोहाना, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल के अंब अंदौरा जाएगी। और वापसी में इसका यही रूट रहेगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा और विधायक परमवीर सिंह नहीं पहुंचे। बराला ने कहा कि यह ठहराव न केवल स्थानीय लोगों को राहत देगा, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। ट्रेन शुरू होने के बाद टोहाना में इसका ठहराव नहीं हुआ था। क्षेत्र के लोगों की मांग पर अब इस ट्रेन का ठहराव टोहाना में सुनिश्चित किया गया है।
इससे न केवल टोहाना बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा, और चंडीगढ़ तक की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सुलभ हो जाएगी। इस अवसर पर रेलवे के एडीएमआर दीपेंद्र कुमार, रमन मड़िया, वेद जांगड़ा, रेल यात्री संघ के अध्यक्ष राजेश नागपाल, डॉ. शिव सचदेवा, नरेंद्र गर्ग, जिले सिंह बराला आदि मौजूद रहे।