{"_id":"67af7f5b91f8944351044b93","slug":"aman-taught-the-art-of-making-sculptures-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129341-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अमन ने सिखाई मूर्तियां बनाने की कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अमन ने सिखाई मूर्तियां बनाने की कला
Fri, 14 Feb 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
एमपी रोही में छात्राओं को मिट्टी से मूर्तियां बनाने की कला सिखाते प्रसिद्ध मूर्तिकार अमन रत्ति।
फतेहाबाद। चित्रकार व मूर्तिकार अमन रत्ति ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर रोही में कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं को पूर्व व्यावसायिक शिक्षा यानि एनएसक्यूएफ के तहत क्ले मॉडलिंग के गुर सिखाए।
अमन रत्ति ने छात्राओं को पहले मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी तैयार करना, श्रेष्ठ मिट्टी की पहचान करना, मिट्टी को भिगोने का तरीका सिखाने के साथ-साथ आसान तरीके से मिट्टी की मूर्तियां बनानी सिखाई। बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ मूर्ति कला निर्माण विधि सीखी, उन्होंने कलाकार से आवश्यक सवाल भी किए।
विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षाविद् भगवान दत्त ने जहां कलाकार अमन रत्ति के कला की प्रशंसा की वहीं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कला मनुष्य को बेहतरीन जीवन जीने का सही रास्ता दिखाती है। कला विद्यार्थियों को सृजनशील बनाकर व्यक्तित्व में निखार लाती है। प्राचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। साहित्यकार व यायावर छायाकार डॉ. ओमप्रकाश कादयान ने कहा कि कला जहां मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने का काम करती है, उसे सामाजिक बनाती है वहीं रोजगार प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कला की उपयोगिता व महत्व बढ़ा है।