{"_id":"68c6f95557116a0fbb0077b4","slug":"along-with-bp-and-sugar-every-person-will-be-tested-for-three-types-of-cancer-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140286-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बीपी व शुगर के साथ हर शख्स की होगी 3 तरह के कैंसर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बीपी व शुगर के साथ हर शख्स की होगी 3 तरह के कैंसर की जांच
Sun, 14 Sep 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाते हुए मरीजसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। प्रदेश में अब 30 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए स्वस्थ जन अभियान 100 दिन के लिए शुरू होने जा रहा है। ये अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा।
इन 100 दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर आएंगी और बीपी (ब्लड प्रेशर), शुगर (डायबिटीज) और तीन प्रकार के कैंसर की जांच करेंगी। कैंसर में मुख्य तौर पर विभाग ने मुंह का कैंसर, महिलाओं में बच्चेदानी और ब्रेस्ट कैंसर को शामिल किया गया है। टीमें स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान अगर कोई लक्षण मिलते हैं तो सीएचसी या फिर नागरिक अस्पताल में भेजा जाएगा। यहां पर डॉक्टर की टीम जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर जांच के लिए सैंपल लेकर लैब में भेजा जाएगा।
आशा, एएनएम और आयुष डॉक्टर होंगे शामिल : अभियान के तहत आशा वर्कर, एएनएम, और आयुष विभाग के आयुर्वेदिक डॉक्टरों को विशेष रूप से तैनात किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम भी सहयोग करेगी। जांच के दौरान मुंह का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और बच्चेदानी (सरवाइकल) कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।