फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegation of illegal possession on mansion

जयपुर से पहुंची ठकुराइन ने पुरोहित वंशजों पर लगाया हवेली पर अवैध कब्जे का आरोप

Thu, 29 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal possession on mansion
हवेली का नक्शा दिखाती हरसिमरण कौर। - फोटो : Fatehabad
गांव भिरड़ाना में ठाकुरों की हवेली के मामले में जयपुर से पहुंचीं ठाकुर वंश की पुत्रवधू ठकुराइन हरसिमरण कौर ने पुरोहित के वंशजों पर हवेली पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हवेली पर अवैध कब्जे की बात को लेकर ठाकुर व पुरोहित के वंशजों में तनाव हो गया और इस बीच पुरोहित के वंशजों ने ठकुराइन के साथ आए एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। इसको लेकर ठकुराइन ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ठकुराइन हरसिमरण कौर ने डीसी व डीडीपीओ से मिलकर हवेली पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव भिरड़ाना में कई दशकों पूर्व ठाकुरों ने हवेली का निर्माण करवाया था। ठाकुर वंश के ठाकुर जितेेंद्र सिंह व उनके पुत्र ठाकुर अजीत सिंह जयपुर में रहने लगे और पीछे हवेली में बने उनकी कुलदेवी मंदिर में पुरोहित पूजा का काम देखते रहे। ठाकुर अजीत सिंह यहां आते रहते थे। उनके देहांत के बाद उनकी पत्नी हरसिमरण कौर जब यहां आईं तो उन्होंने देखा कि यहां उनके पुरोहितों के वंशजों ने हवेली की 12 कनाल जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। हवेली की कई जगहों पर उन्होंने ताले लगा रखे हैं और उन्हें कब्जाने की नीयत से हवेली के बाहर दीवारों का निर्माण करवा दिया। डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, एसपी राजेश कुमार व डीडीपीओ बीएस चहल को अलग-अलग सौंपीं शिकायतों में उन्होंने बताया कि उनके पति का देहांत 2019 में हो गया था। उससे पूर्व वह हवेली को संभालने के लिए आते रहते थे। धीरे-धीरे उनकी जमीन व हवेली की दीवार गिराकर राधेश्याम व अन्य लोगों द्वारा कब्जा करना शुरू दिया गया। शिकायत में हरसिमरण ने बताया कि वह अकेली महिला हैं और बार-बार भिरड़ाना आने में असमर्थ हैं। उन्होंने शिकायत के साथ हवेली का पुराना नक्शा भी अधिकारियों को दिखाया। उन्होंने मांग की है कि हवेली से अवैध कब्जा हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को हरसिमरण कौर अपने भाई मनवीर व सहयोगी शेरखान के साथ यहां पहुंचीं। उन्होंने हवेली पर किए गए कब्जे के बारे में पुरोहित के वंशजों से सवाल किए। इस पर पुरोहित के वंशज तहस में आ गए और उनके सहयोगी शेरखान की पिटाई कर दी। इस बाबत हरसिमरण कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। इस बारे में पुरोहित वंश के कृष्ण कुमार ने कहा कि वह वर्षों से यहां रह रहे हैं और हवेली में बने मंदिर में उनके पूर्वज पूजा करते थे और अब वह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed