फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Action taken against teacher on suspicion of tablet misuse in Fatehabad, two sisters jumped into canal

Fatehabad: टैबलेट मिसयूज के शक में शिक्षिका की कार्रवाई; डर के मारे दो बहनें नहर में कूदी, एक का शव बरामद

Thu, 19 Oct 2023 01:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Oct 2023 01:48 PM IST
सार

फतेहाबाद से दो बहनों के नहर में कूदने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की के शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Action taken against teacher on suspicion of tablet misuse in Fatehabad, two sisters jumped into canal
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के गांव ढांड के सरकारी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढऩे वाली दो बहनें नहर में कूद गई। स्कूल में बुधवार को शिक्षिका ने टैबलेट को मिसयूज के शक में लेकर मुख्याध्यापक को दे दिया था और परिजनों को बुलाकर लाने के लिए कहा था। इससे घबराई छात्राएं नहर में कूद गई। गांव जोधकां के पास एक शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, घटनाक्रम के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। मामले के मुताबिक गांव ढांड निवासी 19 वर्षीय कविता और 17 वर्षीय पूनम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड में बारहवीं कक्षा में पढ़ रही थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को शिक्षिका ने टैबलेट के गलत प्रयोग के शक में ले लिया और मुख्याध्यापक को दे दिया। दोनों बहनों को परिजनों को बुलाकर लाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बहनें घर पहुंची और कपड़े बदलने के बाद घास लेने के लिए चली गई। शाम तक दोनों बहने घर नहीं पहुंची तो तलाश शुरू की गई। गांव ढांड में ही फतेहाबाद ब्रांच के पास दरांती और पल्ली मिली। जिससे आशंका जताई गई कि दोनों बहनों ने नहर में छलांग लगाई है। घटना के बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
गांव ढांड के पास दो लड़कियां नहर में कूद गई थी। एक का शव बरामद हो गया है। सुसाइड नोट मिला है। परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई की जा रही है। मामले की फिलहाल जांच जारी है। -यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed