फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   धुंध के कारण धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार, बसें देरी से चलने के कारण जनजीवन भी अस्त-व्यस्त

धुंध के कारण धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार, बसें देरी से चलने के कारण जनजीवन भी अस्त-व्यस्त

Fri, 04 Jan 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
धुंध के कारण धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार, बसें देरी से चलने के कारण जनजीवन भी अस्त-व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। वीरवार को धुंध के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर अलसुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया जो दिन भर जारी रहा। धुंध के कारण जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई। बसें देरी से आने जाने के कारण लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई। लंबे रूट पर चलने वाली बसों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़, दिल्ली व रोहतक जाने वाले यात्री घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए।
मौसम की यह धुंध गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई गई है जबकि बेलदार व हरी सब्जियों के लिए यह धुंध नुकसानदेह है। गांव खान मोहम्मद रामदीन ने बताया कि उसने तीन कनाल भूमि पर बैंगन की बिजाई कर रखी थी अब भाव भी ठीक चल रहा था लेकिन बुधवार रात से वीरवार शाम तक पड़ी धुंध से बैंगन की फसल खराब हो गई। जिला बागवानी अधिकारी कुलदीप श्योराण ने बताया कि इस मौसम में पालक, बैंगन, मेथी व बेलदार सब्जियां झुलस जाती हैं। वीरवार का तापमान काफी कम रहा। वीरवार को अधिकतम 15.2 डिग्री व न्यूनतम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध के कारण आम लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। बाहर से आने वाली सब्जी दूध व समाचार पत्रों की गाड़ियां समय से 3 घंटे लेट पहुंची। जिस कारण वेंडरों को भी परेशानी आई। कृषि उप निदेशक बलवंत सहारण ने बताया कि यह धुंध गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

वहीं रतिया में भी पूरा दिन गहरी धुंध छाई रही। धुंध के कारण अचानक ठंड में बढ़ोतरी हो गई। जिस कारण लोग बाइक की बजाय बसों व गाड़ी से सफर करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। बसें व अन्य वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते नजर आए। कई रूटों पर बसें देरी से चलने के कारण यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed