{"_id":"59ff68674f1c1bf4688b95a0","slug":"61509910631-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डेंगू का डंक, संदिग्ध की मौत, जिले में 10 में से टोहाना में आठवीं मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डेंगू का डंक, संदिग्ध की मौत, जिले में 10 में से टोहाना में आठवीं मौत
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं थम रहा डेंगू का डंक, संदिग्ध की मौत, जिले में 10 में से टोहाना में आठवीं मौत
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
टोहाना के एक और डेंगू के संदिग्ध बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। रविवार को हिसार के निजी अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक टोहाना में कंप्यूटर की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार, उसे डेंगू था, इसी वजह से उसकी मौत हुई है। टोहाना में डेंगू से आठवीं मौत है और जिले में 10वीं। वहीं टोहाना के एसएमओ का इस बारे में कहना है कि अभी तक उनके पास इस संबंध में रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
27 वर्षीय राजकुमार की टोहाना में कंप्यूटर की दुकान थी। उसके साथी सोनू ने बताया कि करीब 5 दिन पहले राजकुमार को बुखार हो गया था। उसे टोहाना के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डेंगू की पुष्टि की गई। सोनू ने बताया कि राजकुमार की प्लेटलेट्स तो ठीक थी, लेकिन उसके जोड़ों का दर्द ठीक नहीं हो रहा था। यहां पर इलाज में कोई फर्क न आने पर उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार को राजकुमार की मौत हो गई।
टोहाना में लगातार आ रहे डेंगू के मामले
टोहाना में डेंगू ने एक महामारी का रूप लिया हुआ है। अब तक टोहाना में डेंगू से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। फतेहाबाद में भी एक युवक व 11 साल की बच्ची की डेंगू के कारण मौत हो चुकी है। वहीं इस बारे में जब टोहाना के एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि अभी उनके पास इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।