फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   45 thousand betel nut was taken to beat Beldar of Public Health Department

जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार को पीटने के लिए ली थी 45 हजार की सुपारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
45 thousand betel nut was taken to beat Beldar of Public Health Department
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार विनोद पर हमला करने के चर्चित मामले में पीटने के मुख्य आरोपी हिसार के तलवंडी बादशाहपुर निवासी प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी से 900 रुपये की नकदी और वारदात में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बेलदार विनोद को पीटने के लिए 45 हजार रुपये की सुपारी ली गई थी। प्रमोद और उसके साथी ने ये सुपारी ली थी। पीटने के लिए सुपारी सिरसा के दो लोगों ने दी थी।
विज्ञापन

आरटीआई लगाने पर एसडीओ ने करवाया था हमला
जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार विनोद ने 20 अगस्त 2021 को पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि वह बेलदार के पद पर है और ड्यूटी गांव खुंबर और चनकोठी में लगी हुई है। सुबह जब वह मोटरसाइकिल पर कार्यालय में आ रहा था तो उस पर रतिया रोड पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोप था कि उस पर हमला एसडीओ आशीष कुमार, जेई रमेश कुमार, अश्वनी और गिरीश व ठेकेदार ने करवाया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी एसडीओ आशीष को गिरफ्तार किया था। आशीष ने पूछताछ के दौरान हमला करवाने की बात कुबूली थी। बेलदार विनोद द्वारा आरटीआई लगाने के कारण हमला करवाया गया था। इस मामले में शामिल कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस मामले में शामिल आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है।
-रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, गुरुनानकपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed