{"_id":"5a3015754f1c1b86698c12d8","slug":"201513100661-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांगओवर की टीम पहुंची माडल केएम स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांगओवर की टीम पहुंची माडल केएम स्कूल
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना(फतेहाबाद)।
डांगरा रोड स्थित मॉडल केएम स्कूल में प्राइवेट स्कूल सांझा मंच ने मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से हरियाणवी फिल्म भांगओवर के युवा कलाकार कुलबीर दनौदा अपनी फिल्म की पूरी टीम के साथ पहुुंचे। स्कूल पहुंचने पर हरियाणवी कलाकार केडी का स्कूल यूनियन के प्रधान एवं प्रधानाचार्य रणधीर सिंह द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान केडी ने कहा कि देश में बढ़ रहे नशे रूपी दलदल को खत्म करने व फिल्मों में पिछड़ते हरियाणा कल्चर को आगे लाने के उद्देश्य से ही हरियाणवीं फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जिससे प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों व दुष्कर्म जैसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। केडी ने कहा कि 15 दिसंबर को उनकी फिल्म 'भांगओवर' रिलीज हो रही है। इस दौरान मंच से उन्होंने उपस्थित स्कूल के बच्चों व अभिभावकों को फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म दुनिया में हरियाणा प्रदेश की संस्कृति व उसकी पहचान को आगे लाने का काम करेगी और देश के लोगों में नशों रूपी दलदल से दूर करने पर आधारित होगी। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल सांझा मंच द्वारा भांगओवर की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
हरियाणावी संस्कृति को दिखाएगी फिल्म: हुड्डा
फिल्म की प्रोड्यूसर सुमित्रा हुड्डा ने बताया कि उन्होंने फिल्म चंद्रावल, हरियाणवीं फिल्म सांझी भी बनाई। सुमित्रा हुड्डा ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से हरियाणवी संस्कृति पर बनाई गई है, जिसमें दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलेगा। यह प्रदेश में खत्म हो रहे हरियाणवी कल्चर को ताजा रखने के लिए यह फिल्म दर्शकों को एक सीख देने का काम करेगी। इसमें नशों से दूर रहना, अपना हरियाणा दूध दही का खाना आदि जैसे संदेश देने का काम करेगी।
विज्ञापन
चीन और जापान कार बनाता है पर मेरा भारत संस्कार बनाता है: केडी
इस दौरान केडी ने उकलाना में हुई दर्दनाक घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में रेप व छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए लोगों को अपनी बेटी के साथ बेटों को भी अच्छे संस्कार देने चाहिए कि ताकि प्रदेश में इस तरह के घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। क्योंकि ऐसी घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है। लोग हरियाणा में आने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाते हैं