फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
रतिया। वार्ड नंबर-5 स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार रात को शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग जाने के कारण हजारों रुपये के उपकरण और अन्य समान जल गए। लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी सूचना मिलने पर पहुंच गई लेकिन गली तंग होने के कारण अंदर नहीं जा सकी जिसके चलते आसपास के लोगों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-5 टोहाना रोड चुंगी के समीप एक गली में स्वास्थ्य विभाग का वर्ष 2012 से बनी स्वास्थ्य विभाग की नई बिल्डिंग में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। वीरवार शाम 6:00 बजे के करीब इस स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज अनुज गुप्ता व उनकी टीम उक्त स्वास्थ्य केंद्र से ड्यूटी करके वापस आए थे कि रात 9:30 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट के चलते इस अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लग गई जिसके चलते हजारों रुपये कीमत के फ्र्रिज, इनवर्टर और अन्य फ र्नीचर जलकर राख हो गया। अड़ोस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना डॉ.अनुज गुप्ता व दमकल विभाग को दी। डॉ. अनूप गुप्ता व उनकी टीम मौके पर पहुंची वहीं दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन गली के तंग होने के चलते गाड़ी अंदर स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं जा सकी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आसपास के लोगों रतिया सरकारी अस्पताल से आग बुझाने के यंत्र मंगवा कर और पानी की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed