फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कालेज में इसी सत्र से शुरू होंगी एमएससी मैथ, एमएससी फिजिक्स व एमएससी कैमिस्ट्री की कक्षाएं

कालेज में इसी सत्र से शुरू होंगी एमएससी मैथ, एमएससी फिजिक्स व एमएससी कैमिस्ट्री की कक्षाएं

Thu, 24 May 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कालेज में इसी सत्र से शुरू होंगी एमएससी मैथ, एमएससी फिजिक्स व एमएससी कैमिस्ट्री की कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
एमएससी कक्षाओं के लिए फतेहाबाद जिले के विद्यार्थियों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसी सत्र से फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में एमएससी मैथ, एमएससी फिजिक्स व एमएससी केमिस्ट्री की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसको लेकर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट, हरियाणा ने कॉलेज को अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। अब चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय की टीम शीघ्र ही कॉलेज का दौरा करेगी। इसको लेकर कॉलेज प्राचार्य डा. गुरचरण दास ने सीडीएलयू को पत्र लिखकर शीघ्र ही जांच करने का अनुरोध किया है।

सीडीएलयू से मंजूरी मिलने के बाद इन कक्षाओं में दाखिले शुरू हो जाएंगे। एमएम कॉलेज को एमएससी कक्षाओं के लिए मंजूरी मिलने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान राजीव बत्रा, महासचिव विनोद मेहता एडवोकेट, उपप्रधान अशोक तनेजा, कोषाध्यक्ष कैलाश बत्रा, मैनेजमेंट कोर्डिनेटर आत्मप्रकाश बत्रा, बीएड कालेज के उपप्रधान संजय बत्रा व कार्यकारिणी सदस्यों ने कालेज के प्राचार्य डा. गुरचरण दास व उनकी टीम तथा विद्यार्थियों को बधाई दी है और इसके लिए हॉयर एजुकेशन डिपार्टमेंट व सीडीएलयू के कुलपति व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में एमएससी मैथ, एमएससी फिजिक्स व एमएससी केमिस्ट्री की कक्षाएं न होने के कारण विद्यार्थियों को शहर से बाहर जाना पड़ता था। प्राचार्य डा. गुरचरण दास ने बताया कि इन कक्षाओं को शुरू करने के लिए हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट व सीडीएलयू से अनुमति जरूरी है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट से कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और शीघ्र ही सीडीएलयू की टीम कॉलेज का दौरा करेगी। इसको लेकर उन्होंने सीडीएलयू कुलपति से अनुरोध भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed