फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 crore worth of repairs, why has patient convenience been put on a ventilator

Fatehabad News: बारह करोड़ की मरम्मत के बीच मरीजों की सुविधा क्यों पड़ी वेंटिलेटर पर

Tue, 22 Sep 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
12 crore worth of repairs, why has patient convenience been put on a ventilator
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कुसी पर बैठकर इंतजार करती हुई महिला संवाद
फतेहाबाद। भवन की मरम्मत पर 12 करोड़ रुपये खर्च होने के दावे के बीच नागरिक अस्पताल में मरीजों की मूलभूत सुविधा पर सवाल उठ रहे हैं। पैर में फ्रैक्चर के बाद अस्पताल पहुंची महिला को व्हीलचेयर तक नहीं मिली। उसे टूटी व्हीलचेयर के कारण काफी देर तक कुर्सी पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

एमसी कॉलोनी निवासी शकुंतला के पैर में फ्रैक्चर था। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। इसके बाद आयुष्मान कार्ड का सत्यापन कराया जाना था। उसके लिए महिला को आपातकालीन विभाग से करीब 50 मीटर दूर स्थित स्थान पर ले जाना था।
विज्ञापन

फ्रैक्चर के कारण महिला के लिए पैदल जाना संभव नहीं था। परिजनों ने आपातकालीन विभाग के बाहर खड़ी व्हीलचेयर लेने का प्रयास किया पर वह खराब मिली। ऐसे में महिला को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। महिला काफी देर तक कुर्सी पर ही बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन महिला वार्ड से व्हीलचेयर लेकर आए। फिर महिला को आयुष्मान कार्ड सत्यापन के लिए ले जाया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने के कारण घायल महिला को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मांग की कि मरीजों की सुविधा के लिए सभी व्हीलचेयर दुरुस्त रखी जाएं और जरूरतमंद मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए।
-
नागरिक अस्पताल में व्हील चेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था है। अगर कहीं दिक्कत है तो उसे सही करवाया जाएगा।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed