{"_id":"139-29661","slug":"Faridabad-29661-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा -दिल्ली की राह होगी आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा -दिल्ली की राह होगी आसान
Faridabad
Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर से दिल्ली और नोएडा की कनेक्टिविटी और बेहतर हो इस दिशा में हुडा अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत आगरा नहर के किनारे की सड़क को करीब साढ़े दस मीटर चौड़ा किया जाने का निर्णय लिया गया है।
फिलहाल यह सड़क सिंगल है और इसकी हालत भी काफी खस्ता है। यह सड़क बल्लभगढ़ में विकसित हो रही आईएमटी के पास (तिगांव मोड़) से शुरू होकर कालिंदी कुंज तक जाती है। इस सड़क की लंबाई करीब 25 किलोमीटर है, जिसमें करीब 17 किलोमीटर का एरिया शहर की सीमा में आता है। बाकी हिस्सा दिल्ली की सीमा में आता है।
अब हुडा अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि इस सड़क का इस्तेमाल अधिक से अधिक लोग कर सकें, इसके लिए हुडा ने फरीदाबाद की सीमा में आने वाली सड़क की चौड़ाई को बढ़ाने का निर्णय किया है। हुडा अधिकारियों की मानें तो आईएमटी से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-75 तक सड़क काफी चौड़ी बनी हुई है। लेकिन सेक्टर-75 से दिल्ली बॉर्डर के पास (पल्ला चौक से आगे) करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन
यह सड़क आगरा नहर के साथ साथ होने से इस पर पूरा अधिकार यूपी सिंचाई विभाग का है। पिछले दिनों हुडा अधिकारियाें ने यूपी सिंचाई विभाग अधिकारियों से संपर्क कर इस सड़क को चौड़ा कराने का सर्वे कराया है। सर्वे में सड़क को करीब साढे़ दस मीटर चौड़ा करने की बात कही गई है।
----
आगरा नहर के साथ बनी सड़क का सर्वे का काम उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने पूरा कर लिया है। इस सड़क को करीब साढ़े दस मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही सिंचाई विभाग इस सड़क की लागत बता देगी। उसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
-टीडी चोपड़ा, अधीक्षण अभियंता हुडा फरीदाबाद