फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   WFI: Mahabir Phogat said - decision to dissolve federation is right, Anita Sheoran also welcomed the decision

WFI: महाबीर फौगाट बोले- फेडरेशन भंग करने का फैसला सही, अनीता श्योराण ने भी फैसले का किया स्वागत

Sun, 24 Dec 2023 06:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 06:57 PM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ को अनिश्चितकाल तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह 21 दिसंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष बने थे। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला किया था। वहीं, बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया था।

विज्ञापन
WFI: Mahabir Phogat said - decision to dissolve federation is right, Anita Sheoran also welcomed the decision
अनिता श्योराण। द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर फौगाट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने डब्ल्यूएफआई को भंग करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सही कदम बताया है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय के इस फैसले से पहलवानों का मनोबल बढ़ेगा। महाबीर फौगाट ने खेल मंत्रालय से सभी स्टेट बॉडी भंग करने की मांग भी की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी स्टेट की कुश्ती फेडरेशन का दोबारा से गठन किया जाना चाहिए। इससे न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद भी जगेगी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय को सभी फेडरेशन अपने अधीन ले लेनी चाहिए। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण को महाबीर फौगाट ने बाहुबली बताया।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय का फैसला स्वागत योग्य: अनीता श्योराण
राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता एवं भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव लड़ने वाली भिवानी की अनीता श्योराण ने कहा कि भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने का फैसला स्वागत योग्य है। भारतीय कुश्ती संघ में महिला अध्यक्ष होने की मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वे कुश्ती संघ चुनाव में कूदी थीं, लेकिन ये महिला खिलाड़ियों का दुर्भाग्य रहा कि संघ चुनाव में फिर से पुराने लोगों के हाथों में ही नेतृत्व रहा। नए सिरे से भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव उच्च स्तरीय कमेटी की निगरानी में निष्पक्षता के साथ कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed