फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problam

जलघर की मोटर जली, तीन दिन से तीस हजार की आबादी झेल रही पेयजल संकट

Wed, 17 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
problam
फोटो 36 ऊण रोड स्थित जलघर की खराब मोटर। - फोटो : CharkhiDadri
जलघर में गत शनिवार को मोटर जलने के बाद से ही कस्बा में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पिछले तीन दिनों से तीन बूस्टिंग स्टेशनों और मुख्य लाइनों के जरिए होने वाली पानी की आपूर्ति बंद होने से लोग बेहद परेशान हैं। क्षेत्र की तीस हजार की आबादी अपने स्तर पर ही पानी का प्रबंध करने को विवश है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दूसरी मोटर की वहां व्यवस्था की जा चुकी है और बुधवार से सुचारु पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बौंदकलां की तीस हजार की की आबादी को ऊण रोड स्थित जलघर से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। शनिवार दोपहर को जलघर की पेयजल आपूर्ति मोटर ने काम करना बंद कर दिया था। इस पेयजल आपूर्ति की मोटर से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय महाविद्यालय के बूस्टिंग स्टेशन और ढूंगला जोहड़ वाले बूस्टिंग स्टेशन और जहारवीर गोगापीर के सामने से जा रही आठ इंच की मुख्य लाइन में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तीन दिन तक मोटर को बदलने की कोई सुध नहीं ली। जिसके चलते इन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति पिछले तीन दिनों से नहीं की गई है। इन बूस्टिंग स्टेशनों से ही आगे भी पेयजल आपूर्ति की जाती है। आठ इंच मुख्य लाइन से कई चार इंच की सब लाइनों में भी पानी छोड़ा जाता है। पेयजल की आपूर्ति की मोटर जलने से बौंदकलां के करीबन आधे हिस्से में पेयजल की आपूर्ति गड़बड़ा गई है। इसके साथ ही पुलिस स्टेशन में भी यहीं से पेयजल की आपूर्ति होती है। मुख्य बूस्टिंग स्टेशनों में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मोटर को रिप्लेस करने की कवायद शुरू : जेई
इस बारे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई श्रीभगवान ने बताया कि विभाग ने जली हुई मोटर की जगह दूसरी मोटर भेज दी है। मोटर को लगाकर विभाग पेयजल की आपूर्ति को बहाल कर देगा। जेई ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed