फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   LED Lites will be situate on Roads of Charkhi Dadari

सोडियम की जगह एलईडी लाइटों से जगमगाएंगे शहर के चौराहे और सड़कें

Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
LED Lites will be situate on Roads of Charkhi Dadari
रोहतक रोड पर लगी सोडियम लाइटें। - फोटो : CharkhiDadri
शहर की प्रमुख सड़कें और चौराहे अब सोडियम बल्ब की जगह एलईडी बल्ब से जगमगाएंगे। नगर परिषद ने शहर में 750 एलईडी लाइटें लगाने के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। पिछले करीब डेढ़ साल से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने का इंतजार था। चुनाव से पहले एलईउी लाइटें लगाने का प्रोजेक्ट अधर में लटक गया था। अब जाकर नप अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाते हुए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। अगले एक सप्ताह के अंदर लाइटें बदलने का काम शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट में हाई मास्क लाइटें भी शामिल हैं। पुरानी सोडियम लाइटों की जगह यह एलइडी लाइटें लगाई जानी हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम मेें सड़कों पर अंधेरा छाया रहने से आपराधिक वारदातों का भय रहता है। स्ट्रीट लाइटों के लिए कई बार टेंडर लगाए गए, लेकिन किसी भी एजेंसी द्वारा टेंडर रिसीव न करने पर प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहा था। शहर में स्ट्रीट लाइटों की लगातार कमी बनी हुई है और अमर उजाला ने अलग-अलग संस्करणों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। स्ट्रीट लाइटें न होने से रात के समय कालोनियों में अंधेरा छाया रहता है, जिससे चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। शहर में इस समय चार हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

शहर में कुल 21 वार्ड है। इन सभी वार्डों के तहत करीब 60 से अधिक कालोनियां हैं। इन कालोनियों में रात के समय स्ट्रीट लाइटों के जरिए ही रोशनी की व्यवस्था है। कालोनियों के अलावा सार्वजनिक भागों में लगी सैकड़ों लाइटें भी सही कंडीशन में नहीं होने से समय- समय पर इनमें खराबी बनी रहती है। कही लाइटों के स्विच खराब हैं तो कही तारें टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हो जाती है 80 लाइटें खराब
कोहरे एवं बारिश की वजह से शहर में रोजाना 70 से 80 लाइटें खराब हो रही हैं। कालोनियों व शहर के अन्य सार्वजनिक भागों में लाइटें खराब होने से लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। गलियों में अंधेरा छाया रहता है। हालांकि नगर परिषद की ओर से नियमित रूप से लाइटें ठीक भी की जा रही हैं। लेकिन खराब होने वाली लाइटों की संख्या अधिक बनी रहती है, जिससे व्यवस्था पूरी तरह से ठीक नहीं हो पा रही है। रात के समय अपराधिक घटनाओं का अंदेशा अधिक बना रहता है।
शहर की नई कालोनियों में लाइटों की जरूरत
इस समय शहर की नई कालोनियों में नई लाइटें लगाए जाने की जरूरत है। इन कालोनियों को पिछले दो साल से ही वैधता मिली है। इन नई कालोनियों में करीब 100 से अधिक लाइटों की जरूरत है तथा पुरानी कालोनियों में भी कंडम हो चुकी लाइटों को बदलने की जरूरत है। इन नई कालोनियों में सड़क व सीवरेज का काम भी अभी बाकी है, लेकिन आवासीय बस्ती होने की वजह से स्ट्रीट लाइटों की पहली जरूरत बनी हुई है। क्योंकि कच्चा एरिया होने की वजह से लोगों को खासकर रात के समय आवागमन में अधिक परेशानी होती है।
वार्डों और बाजरों में बदली जाएंगी 600 लाइटें
नगर परिषद का स्ट्रीट लाइटें लगाने का यह प्रोजेक्ट लंबे समय से लटकता आ रहा है। अब नगर परिषद शहर में 750 स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नई लगाएगा। 600 एलईडी लाइटें तो वार्डों और बाजारों में लगाई जानी हैं। इनके अलावा हाई मास्क लाइटें भी लगनी हैं। इसके लिए वर्क ऑर्डर हो गए हैं। जल्द ही यह काम शुरू होने की उम्मीद है।
250 की जगह 90 वॉट का लगेगा बल्ब, बिजली भी बचेगी
नप अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शहर के चौराहों और प्रमुख सड़कों पर 250 वॉट की सोडियम लाइटें लगी हैं। इनकी जगह 90 वॉट के एलईडी बल्ब लगाए जाने हैं। एलईडी बल्ब सोडियम लाइटों के मुकाबले रोशनी अधिक देंगे, जबकि बिजली की खपत आधी ही होगी।

नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के वर्क ऑर्डर हो गए हैं। जल्द ही शहरवासियों को स्ट्रीट लाइटों की समस्या से निजात मिल जाएगी। हर वार्ड की गली व बाजार रोशनी से जगमगाएगा। नगर परिषद लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed