{"_id":"6701c484bac72015b30fca67","slug":"in-last-4-hours-226-percent-volting-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124448-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शुरुआती 4 घंटे में 12.6 तो अंतिम 4 घंटे में हुआ 22.6 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शुरुआती 4 घंटे में 12.6 तो अंतिम 4 घंटे में हुआ 22.6 प्रतिशत मतदान
Sun, 06 Oct 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
दोपहर 3 से 4 बजे के बीच एक घंटे में हुआ सर्वाधिक 9.7 प्रतिशत मतदान, 4 बजे के बाद दादरी के मतदाता बाढड़ा के मतदाताओं से पिछड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शुरुआत 4 घंटे में 12.6 तो अंतिम 4 घंटे में 22.6 फीसदी मतदान हुआ। इसमें सर्वाधिक मतदान 3 से 4 बजे बीच हुआ। इसमें मतदान प्रतिशत का आंकड़ा 9.7 रहा। सुबह 11 बजे तक मतदान में बाढड़ा हलका आगे रहा जबकि इसके बाद 4 बजे तक दादरी हलके का दबदबा रहा। 4 बजे के बाद बाढड़ा हलके के मतदाता फिर से आगे हो गए और अंत तक उनकी बढ़त कायम रही।
बता दें कि जिले में सुबह दस बजे 12.60 फीसदी मतदान हुआ। इसमें दादरी हलके में 12.10 तो बाढड़ा हलके में 13.10 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह 11 बजे 18.80 फीसदी मतदान हुआ और एक घंटे में 6.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें दादरी हलके से 19.50 और बाढड़ा हलके से 18.10 प्रतिशत मतदान हो पाया और बाढड़ा के मतदाता दादरी हलके के मतदाताओं से पिछड़ गए।
अगर दोपहर 12 बजे की स्थिति देखें तो इसमें 8.80 फीसदी मतदान की बढ़ोतरी हुई। इसमें दादरी से 27.70 प्रतिशत और बाढड़ा से 27.50 फीसदी मतदाता शामिल हुए। दोपहर एक बजे 34.10 फीसदी मतदान हुआ। इसमें पिछले एक घंटे के दौरान 7 फीसदी मतदान हो पाया। इसी तरह, दो बजे दादरी हलके में 41.80 व बाढड़ा हलके में 41.20 फीसदी मतदान हुआ। इस एक घंटे के अंतराल में केवल 7.4 प्रतिशत मतदान हो पाया जबकि कुल मतदान 41.5 फीसदी रहा।
विज्ञापन
वहीं, अंतिम चार घंटों की अगर मतदान प्रतिशत देखा जाए तो इसमें तीन बजे 22.6 फीसदी मतदान हुआ। अगर तीन से चार बजे के बीच की बात करें तो इस समय अवधि में 9.7 फीसदी मतदान हुआ है। चार बजे मतदान का आंकड़ा 56.4 फीसदी पहुंच गया। इस दौरान दादरी हलके से 54.9 जबकि बाढड़ा में 58 फीसदी मतदान हुआ। दादरी के मतदाता बाढड़ा के मतदाताओं से पिछड़ गए। इसके बाद पांच बजे तक 61.6 फीसदी मतदान हुआ और एक घंटे में मात्र 5.2 फीसदी मतदान हो पाया। वहीं, अंतिम समय तक जिले में 69.3 प्रतिशत मतदान हो पाया और इस समय अवधि में दादरी हलके में 67.10 तो बाढड़ा बजे 71.60 प्रतिशत मतदान हुआ।
कितने बजे तक किस हलके में हुआ कितना मतदान
समय- जिले का मतदान प्रतिशत- बाढड़ा हलका का मतदान प्रतिशत- दादरी हलका का मतदान प्रतिशत
10 बजे- 12.60- 13.10- 12.10
11 बजे- 18.80- 18.10- 19.50
12 बजे- 27.60- 27.50- 27.70
1 बजे- 34.10- 33.60- 34.70
2 बजे- 41.50- 41.20- 41.80
3 बजे- 46.70- 45.60- 47.80
4 बजे- 56.40- 58 - 54.90
5 बजे- 61.60- 64- 59.20
7 बजे- 69.30- 71.60- 67.10
फोटो 61
सांवड़ गांव के बूथ पर वोट डालने के लिए दोपहर बाद लगी महिलाओं की लंबी कतार। संवाद