फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Be careful of fraud in the name of sending money abroad: SP

विदेश भेजने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से रहें सावधान : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Be careful of fraud in the name of sending money abroad: SP
चरखी दादरी। दादरी एसपी अर्ष वर्मा ने विदेश जाने के इच्छुक लोगों को फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अकसर फर्जी ट्रेवल एजेंटों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। लोगों की इस इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रेवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर विज्ञापन के माध्यम से लोगों से संपर्क करते हैं। ये लोग पीड़ितों को तब फंसा लेते हैं जब वे सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली यात्रा विज्ञापनों का जवाब देते हैं। इसके बाद एजेंटों की ओर से तरह-तरह के लालच देकर पैसे हड़प लिए जाते हैं। बहुत से मामलों में ये एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती दूसरे देशों में भेज देते है और वहां से जंगलों, समुद्री रास्तों, सड़कमार्ग के जरिये सीमा पार करवाते हैं। इस यात्रा के दौरान बहुत से लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने अपील की है कि ऐसे एजेंटों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed