{"_id":"6ab978c28c40f51450068dea","slug":"blood-donation-drive-job-fair-and-free-medical-camp-organized-at-santor-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160909-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सांतोर में रक्तदान, जॉब फेयर व निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सांतोर में रक्तदान, जॉब फेयर व निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित
Mon, 28 Sep 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्राम पंचायत सांतोर और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सांतोर के संयुक्त सहयोग से रविवार को बाबा शिलगर मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें रक्तदान शिविर, जॉब फेयर और निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप शामिल थे।
इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और आसपास के गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। लगभग 50 युवाओं ने आयोजित जॉब फेयर में हिस्सा लिया।
विभिन्न कंपनियों ने करीब 20 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। निशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर में भी ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट रामकिशन शर्मा थे, जो वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, हरियाणा सरकार के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
रामकिशन शर्मा ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए सामाजिक सेवा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत योगदान की अपील की। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सांतोर के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांतोर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रवीण कुमार सहित आसपास के गांवों के सरपंच भी मौजूद थे।