{"_id":"6ab97b57e4775949bd090f44","slug":"roadblock-on-nh-152d-two-arrested-with-555-grams-of-heroin-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-160898-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनएच-152डी पर नाकाबंदी, 5.55 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनएच-152डी पर नाकाबंदी, 5.55 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Mon, 28 Sep 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान में चरखी दादरी पुलिस ने कार्रवाई की। एनएच-152डी स्थित टोल प्लाजा समसपुर के पास दो युवकों को 5.55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट भिवानी और थाना सदर दादरी पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के ढलानवास निवासी उमेश उर्फ ईशु और राकेश उर्फ रोकी के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार को एचएसएनसीबी यूनिट भिवानी की टीम एनएच-152डी पर गश्त कर रही थी। उन्हें रोहतक से दादरी आ रहे दो टैक्सी सवारों के पास हेरोइन होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने टोल प्लाजा समसपुर के पास नाकाबंदी की। एक टैक्सी देखकर दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने पीछा कर काबू किया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली
नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। उमेश उर्फ ईशु से 5.55 ग्राम हेरोइन और राकेश उर्फ रोकी के पास मोटोरोला 50 प्रो मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने दोनों पर थाना सदर दादरी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। एएसआई बिजेंद्र ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की। रविवार को अदालत में पेश करने पर उमेश उर्फ ईशु को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि राकेश उर्फ रोकी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।