फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Health Department launched the 'Beti Bachao, Beti Padhao' campaign.

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

Mon, 28 Sep 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Health Department launched the 'Beti Bachao, Beti Padhao' campaign.
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव मिसरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी अमित शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इसकी अध्यक्षता एमपीएचडब्ल्यू विकास रावलधी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। इसमें उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। लिंग चयन जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। समाज में लड़कों और लड़कियों के बीच लिंग अनुपात सुधारने का संदेश दिया गया। बेटियों को समान अवसर प्रदान करने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता विकास शर्मा, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुमन बाला और सीडीपीओ गीता मौजूद थीं। आंगनवाड़ी वर्कर संतोष, माया, कुलवंती और वेदवती तथा आशा वर्कर सुमन, उपदेश, गीता, अनीता, सरोज और रेखा सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed