हरियाणा में बदला मौसम: दिन में हुई रात... आंधी-तूफान के साथ बारिश, अंबाला में दीवार गिरी
गर्मी की मार झेल रहे हरियाणा के लोगों के लिए बुधवार शाम को राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव के बाद आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अधिकांश जिलों में लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। वहीं बुधवार शाम को मौसम ने करवट बदली है। तेज हवा और तूफान के साथ कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। अंबाला में दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को मौसम करवट ले ली। तेज आंधी और धूल-भरी हवा चली। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। तूफान चलने से लोगों के घरों का सामान भी इधर-उधर जाकर गिरा। इसके साथ ही बिजली भी गुल हो गई।
शाम ढलते ही आसमान पर काले घने बादल मंडराने लगे और देखते ही देखते आंधी-तूफान शुरू हो गया। शाम पांच बजे के बाद अंधेरा छा गया। वाहनों में चल रहे लोग सड़क के किनारे खड़े हो गए। आंधी चलने से सड़कों पर गंदगी फैल गई। शाम 5.30 बजे ही घने बादल छाने से अंधेरा छा गया और इसके बाद बारिश शुरू हो गई। अंबाला सिटी में तेज आंधी से मनाली हाउस के पास फिट जिम, रिलायंस डिजिटल की दीवार गिर गई।
कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, शाम को ही बना रात का नजारा
मौसम का यही हाल कुरुक्षेत्र में भी है। काली घटाएं इस तरह छाई की वाहन छह बजे ही लाइटें जलाकर चलने लगे। बादल छाए होने के साथ ही तेज हवाएं भी चलने लगी, जिससे दिन भर जारी रही भीषण गर्मी व लू लोगों को राहत मिली है। देर रात तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। दिन के समय अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी व लू के चलते लोग 11 बजे बाद ही घरों में दुबकने को मजबूर हुए तो बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर भी सूनापन छाया रहा।
यमुनानगर जिले में मौसम का मिजाज बुधवार को तीन रूपों में दिखा। सुबह से दोपहर बाद तक धूप रही। शाम चार बजे के बाद तेज अंधड़ चली। इसके कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होने लगी। शाम बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर महसूस हुई, पर कई इलाकों में अंधड़ अपने साथ आफत लेकर आई। आंधी के दौरान धूल भरी तेज हवाओं से कई पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए, जिससे संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई। बिना बिजली घरों में लोग उमस से बेहाल रहे, वहीं घरों के बाहर ठंडी हवाओं ने राहत पहुंचाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.