फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Know About Mayor candidates of Haryana

हरियाणा में मेयर चुनाव: इंजीनियर-गृहिणी से लेकर मोटिवेशनल स्पीकर तक मैदान में, जानें सभी उम्मीदवारों को

Mon, 24 Feb 2025 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:53 AM IST
सार

इस बार मेयर पद की दौड़ में इंजीनियर और वकील से लेकर मोटिवेशनल स्पीकर मैदान में हैं। प्रोफेशनल उम्मीदवार के बीच कई गृहणियां भी राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं।

विज्ञापन
Know About Mayor candidates of Haryana
हरियाणा में मेयर चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मेयर पद के लिए चुनावी जंग का मैदान तैयार हो चुका है। उम्मीदवार जनता के पास जाकर लंबे-चौड़े वादे कर रहे हैं। इस बार मेयर पद की दौड़ में इंजीनियर और वकील से लेकर मोटिवेशनल स्पीकर मैदान में हैं। प्रोफेशनल उम्मीदवार के बीच कई गृहणियां भी राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं।

विज्ञापन

करनाल निगम

करनाल नगर निगम में मेयर पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश रघुवंशी शिक्षक के साथ मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएससी पासआउट हैं। इसी चुनावी मैदानी में भाजपा की रेणुबाला ग्रेजुएट हैं तो कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार बीकॉम डिग्री धारक हैं। 

विज्ञापन

सोनीपत निगम

सोनीपत नगर निगम में आप उम्मीदवार डॉ. कमलेश कुमार सैनी पेशे से इंजीनियर हैं। उनके पास एमबीए, एमटेक और पीएचडी की डिग्रियां हैं और वे प्राइवेट लैब में काम करते हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव जैन ग्रेजुएट हैं। वे लॉर्ड बाहुबली प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान 12वीं पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक निगम

रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार सूरजमल किलोई के पास कानून की डिग्री है। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार राम अवतार कारोबारी हैं और हिंदी में मास्टर डिग्री धारक हैं। यहीं से आप उम्मीदवार अमित वत्स दुकानदार हैं और निर्दलीय उम्मीदवार दीपक सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं। 

हिसार निगम

हिसार में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार ग्रेजुएट के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा धारक हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण कुमार मैट्रिक पास हैं।

फरीदाबाद निगम

फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और गृहिणी हैं। उनके सामने कांग्रेस उम्मीदवार लता रानी भी गृहणी हैं और दसवीं पास हैं। इसी नगर निगम क्षेत्र से बीएसपी की उम्मीदवार मनीषा पासवान एडवोकेट हैं। 

गुरुग्राम निगम

गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राजरानी पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और हाउसवाइफ हैं। कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा पूर्व पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई की है। 

अंबाला निगम

अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार अमीष चावला कारोबारी हैं और उन्होंने सेकेंडरी एजुकेशन तक पढ़ाई की है। भाजपा उम्मीदवार सैलजा सचदेवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और शिक्षिका हैं।

मानेसर निगम

मानेसर में भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल ट्रांसपोर्टर हैं और 12वीं पास हैं। उनके सामने कांग्रेस उम्मीदवार नीरज यादव रोहतक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। मानेसर के निर्दलीय उम्मीदवार विजय सिंह पीएचडी धारक हैं और सोशल वर्कर के साथ एजुकेटर हैं। 

यमुनानगर निगम

यमुनानगर से भाजपा उम्मीदवार सुमन बहमनी पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हैं। उन्होंने एमफिल की डिग्री है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार किरणा देवी गृहिणी हैं और 12वीं पास हैं। यहीं से निर्दलीय उम्मीदवार सुमन लता प्राइवेट जॉब करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed