{"_id":"6a48150804422f7838005614","slug":"zila-parishad-releases-a-grant-of-105-crore-for-rural-development-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153405-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला परिषद ने ग्रामीण विकास के लिए जारी की 1.05 करोड़ रुपये की ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला परिषद ने ग्रामीण विकास के लिए जारी की 1.05 करोड़ रुपये की ग्रांट
विज्ञापन
भिवानी। ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए भिवानी जिला परिषद ने 1 करोड़ 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। जिला परिषद की चेयरपर्सन अनिता मलिक ने बताया कि इस विशेष ग्रांट से कैरू, बहल, लोहारू और सिवानी खंड के गांवों में सामुदायिक भवनों के निर्माण, स्कूलों की मरम्मत और चहारदीवारी जैसे महत्वपूर्ण कार्य करवाए जाएंगे।
चेयरपर्सन अनिता मलिक ने कहा कि जिला परिषद पूरे जिले में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि अगर काम करने का इरादा मजबूत हो और नीयत साफ हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। उनका लक्ष्य हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद द्वारा जारी राशि को पारदर्शी तरीके से अलग-अलग गांवों की प्राथमिकताओं के आधार पर आवंटित किया गया है। हेतपुरा, सेहरपुरा और फरटिया में कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए 15-15 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है जबकि गैंडावास में कम्युनिटी हॉल के लिए 7.15 लाख रुपये दिए गए हैं। सुंगरपुर में सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवाल के लिए 11.15 लाख रुपये और कालोद में बाउंड्रीवाल व टॉयलेट निर्माण के लिए 11 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नूनसर में स्कूल कमरों की मरम्मत के लिए 6.64 लाख रुपये तथा सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 4.59 लाख रुपये की ग्रांट जारी हुई है। ढाणी मनफरा में 4.34 लाख रुपये, झुप्पा कलां में 2.57 लाख रुपये, बड़दू जोगी में 2.30 लाख रुपये और सेहर गांव में 1.66 लाख रुपये कमरों की मरम्मत के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ जिले के कई गांवों में पेयजल संकट की समस्या भी गंभीर बनी हुई है जहां लोगों को पीने का साफ पानी तक पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक और व्यवस्थागत स्तर पर सुधार की आवश्यकता को दर्शाती है।