फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women die, posioning, police case file

जमीन विवाद में महिला ने जहर निगल दी जान, पांच पर केस दर्ज

Wed, 17 Feb 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
women die, posioning, police case file
भिवानी। बवानीखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पुर में पंचायती भूमि के विवाद में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे का है। बवानीखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पुर निवासी सोमबीर ने बताया कि वे चार भाई और चार बहनें हैं। उसका पिता घनश्याम खेतीबाड़ी करता है। परिवार के ही कुछ लोगों के साथ शामलात भूमि को लेकर उनका पिछले कई दिन से विवाद चल रहा है। रविवार शाम को उसकी मां 64 वर्षीय कमला देवी शामलात भूमि में लकड़ी और उपले लेने गई थी, तब आरोपी पक्ष के लोगों ने उसका मां के साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके कारण उसकी मां काफी तनाव में थी। सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे उसकी मां शामलात भूमि में गोबर के उपले बनाने के लिए गई थी। अचानक ही उसने कीटनाशक पी लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए निजी वाहन में शहर के महम गेट स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे सोमवार रात करीब आठ बजे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

60 गज भूमि का चल रहा है तीन साल से विवाद
मृतक महिला के रिश्ते में भतीजे रिंकू ने बताया कि विवादित भूमि ग्राम पंचायत की है। जोकि करीब 60 गज है। इस भूमि को लेकर पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर परिवार के लोगों की पंचायत हुई थी। इसमें यह भूमि उसके ताऊ घनश्याम को दे दी थी, जिसके बाद करीब डेढ़ साल से वे इस भूमि में गोबर के उपले बनाते हैं। आरोपी पक्ष के लोगों ने जबरन इस भूमि पर कब्जा करने का दबाव दिया है। इसके चलते यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव पुर में भूमि के विवाद के चलते महिला कमला देवी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के बेटे सोमबीर के बयान पर आरोपी पक्ष से उमेद, चंद्र, विनोद, सुनीता और मुकेश देवी के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
- जांच अधिकारी एचसी विनोद कुमार, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed